उत्तरी अमेरिका संसार का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। ये उत्तरी और पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है।
उत्तरी अमेरिका में मुख्य भाग के सिवाए ग्रीनलैंड द्वीप और सभी कैरेबियन द्वीपों के सिवाए कई और छोटे-बड़े द्वीप भी शामिल हैं।
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कितने देश हैं?
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कुल 23 देश हैं। 23 देशों के सिवाए 22 आश्रित प्रदेश (dependent territories) भी है जो अलग-अलग देशों के नियंत्रण में हैं। ये 22 आश्रित प्रदेश छोटे-बड़े द्वीप हैं जो कैरेबियन सागर और अटलांटिक सागर में मौजूद हैं।
कनाडा उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा देश होने के साथ-साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश भी है। कैनेडा के बाद अमेरिका और फिर मैक्सिको का नंबर आता है। कैनेडा और अमेरिका मिलकर पूरे महाद्वीप के 79% क्षेत्रफल पर अधिकार रखते हैं।
सेंट किट्स एंड नेविस (Saint Kitts and Nevis) महाद्वीप का सबसे छोटा देश है जिसका क्षेत्रफल महज 261 km² है। ये देश कैरेबियन सागर में महज दो द्वीपों से मिलकर बना है।
उत्तरी अमेरिका के देश – List of North America Countries
नीचे उत्तरी अमेरिका के सभी 23 देशों की सूची नीचे दी गई है। इस सूची में सभी देशों को 2 प्रकार में बांटा गया है – पहले देश जो मुख्य भाग में है और दूसरे देश जो समुंदर में द्वीप के रूप में हैं।
मुख्य भाग पर मौजूद देश
[table]
#,Country,देश
1,Belize,बेलीज
2,Canada,कनाडा
3,Costa Rica,कोस्टा रिका
4,El Salvador,एल साल्वाडोर
5,Guatemala,ग्वाटेमाला
6,Honduras,होंडुरस
7,Mexico,मेक्सिको
8,Nicaragua,निकारागुआ
9,Panama,पनामा
10,United States of America,संयुक्त राज्य अमरीका
[/table]
समुंदरी भाग पर मौजूद देश
[table]
#,Country,देश
1,Antigua and Barbuda,अंतिगुया और बार्बूडा
2,Bahamas,बहामा
3,Barbados,बारबाडोस
4,Cuba,क्यूबा
5,Dominica,डोमिनिका
6,Dominican Republic,डोमिनिकन गणराज्य
7,Grenada,ग्रेनेडा
8,Haiti,हैती
9,Jamaica,जमैका
10,Saint Kitts and Nevis,सेंट किट्ट्स और नेविस
11,Saint Lucia,सेंट लूसिया
12,Saint Vincent and the Grenadines,सेंट विंसेंट अँड द ग्रेनडीनेस
13,Trinidad and Tobago,त्रिनिदाद और टोबैगो
[/table]
उत्तरी अमेरिका के आश्रित प्रदेश – North America Dependent Territories
उत्तरी अमेरिका के सभी 22 आश्रित प्रदेशों की सूची नीचे दी गई है। ये सभी समुंद्र में मौजूद छोटे-बड़े द्वीप हैं।
ग्रीनलैंड सबसे बड़ा द्वीप या आश्रित प्रदेश है जो युरोपिय देश डेनमार्क के अधीन है। ग्रीनलैंड के सिवाए बरमूडा द्वीप ही ऐसा आश्रित प्रदेश है जो नीचे दिए गए प्रदेशों में कैरेबियन द्वीपों का हिस्सा नही है।
साधारण शब्दों में ग्रीनलैंड और बरमूडा द्वीप के सिवाए उत्तरी अमेरिका के सभी आश्रित प्रदेश कैरेबियन सागर के छोटे-बड़े द्वीप हैं।
ग्रीनलैंड कनाडा के उत्तर-पूर्व में है और बरमूडा द्वीप अटलांटिक सागर में स्थित है।
[table]
#,Territory,Demonym Country
1,Anguilla,UK
2,Aruba,Netherlands
3,Bermuda,UK
4,Bonaire,Netherlands
5,British Virgin Islands,UK
6,Cayman Islands,UK
7,Clipperton Island,France
8,Curacao,Netherlands
9,Greenland,Denmark
10,Guadeloupe,France
11,Martinique,France
12,Montserrat,UK
13,Navassa Island,USA
14,Puerto Rico,USA
15,Saba,Netherlands
16,Saint Barthelemy,France
17,Saint Martin,France
18,Saint Pierre and Miquelon,France
19,Sint Eustatius,Netherlands
20,Sint Maarten,Netherlands
21,Turks and Caicos Islands,UK
22,US Virgin Islands,USA
[/table]
Related Posts
- अफ्रीका महाद्वीप में कितने देश हैं?
- दक्षिणी अमेरिका में कितने देश हैं?
- यूरोप महाद्वीप में कितने देश हैं? No. of Countries in Europe
Note : एक बात ध्यान में रखिएगा कि उत्तरी अमेरिका में अमेरिका और कनाडा को छोड़कर लगभग सभी देश लेटिन अमेरिका का हिस्सा हैं। लेटिन अमेरिका अमेरिकी महाद्वीपों के उन देशों और क्षेत्रों को कहा जाता है, जहां पर लेटिन से उत्पन्न भाषाएं, जैसे कि स्पेनिश, फ्रेंच और पुर्तगाली बोली जाती हैं। इस शब्द का प्रयोग उन स्थानों के लिए किया जाता है जो कभी स्पेनिश, फ्रेंच और पुर्तगाली साम्राज्यों के अधीन थे। हांलाकि कि अमेरिका और कनाडा के कुछ क्षेत्रों में भी यह भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन जब देश-वार वर्गीकरण की बात आती है, तो इन देशों को लेटिन अमेरिका का हिस्सा नहीं माना जाता।
Shankar prajapati says
Bilkul correct h
Shreya shukla says
Sir, I do not yet understand how many countries there are 23 or 29 in North America
Because different website are getting different answers .
What is the correct answer ??
…………………..
Sahil kumar says
श्रेया जी 23 देश ही हैं।
swati singh says
thank u sir ..its really helpful for me …
subay singh says
gajab jankari