No. of Countries in Europe – यूरोप महाद्वीप में देशो की गिणती
यूरोप पृथ्वी के सबसे छोटे महाद्वीपों में से एक है। भले ही ये सबसे छोटे महाद्वीपों में से एक हो लेकिन ये भी सत्य है कि यूरोप सबसे विकसित महाद्वीप है।
यूरोप महाद्वीप को लेकर एक बात हमेशा ही उलझाने वाली रही है कि यूरोप में कितने देश हैं? इस सवाल का उत्तर इंटरनेट पर अलग-अलग मिलेगा। लेकिन हम इस लेख में इसे स्पष्ट करने की कोशिश करेंगे।
यूरोप महाद्वीप में देशों की संख्या जानने के लिए सबसे पहले हमें ये जानना होगा कि यूरोप में किस तरह के ‘देश’ और ‘प्रदेश’ हैं-
1) पहले तो वो देश है जो पूरी तरह से यूरोप महाद्वीप में है।
2) दूसरे वो देश जो युरेशिया अर्थात् यूरोप में भी हैं और एशिया में भी।
3) तीसरे प्रकार के देश नहीं बल्कि प्रदेश है। इन्हें Dependencies जा Territories कहा गया है।
इनके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है-
(आगे समझने के लिए ध्यान से पढ़ें और अगर हो सके तो अपने पास यूरोप का नक्शा रखिए। नक्शे की बढ़िया तस्वीर आपको यहां पर मिल जाएगी।)
1. वो देश जो पूरी तरह से यूरोप महाद्वीप में है
इस भाग में हमने उन देशों को रखा है जो पूरी तरह से यूरोप महाद्वीप में है और उनके देश होने से संबंधित कोई विवाद नहीं है। साथ ही इन देशों का कोई भी मुख्य भाग एशिया में मौजूद नहीं है।
यूरोप की मुख्य भूमि से थोड़ा दूर इंग्लैंड, आयरलैंड और माल्टा को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
सो इस तरह से कुल 44 देश है जो पूरी तरह से यूरोप में आते हैं। इनकी सूची नीचे दी गई है।
[table]
1,2,3
Albania,Hungary,Poland
Andorra,Iceland,Portugal
Austria,Ireland,Romania
Belarus,Italy,Russia
Belgium,Latvia,San Marino
Bosnia & Herzegovina,Liechtenstein,Serbia
Bulgaria,Lithuania,Slovakia
Croatia,Luxembourg,Slovenia
Czech Republic,Macedonia,Spain
Denmark,Malta,Sweden
Estonia,Moldova,Switzerland
Finland,Monaco,-
France ,Montenegro,Ukraine
Germany,Netherlands,United Kingdom
Greece,Norway,Vatican City
[/table]
Note :
1) ऊपर दिए देशों में Kosovo (कोसोवो) का क्षेत्र शामिल नहीं है। यह विवादित क्षेत्र घोषित है और Serbia इस पर अपना अधिकार बताता है।
2) United Kingdom में England और Scotland दोनों देश शामिल हैं।
3) हाल ही में स्पेन से अपने आपको अलग देश घोषित करने वाले कैटेलोनिया को भी इसमें शामिल नहीं किया गया है।
2. वो देश जो यूरोप और एशिया दोनों में आते हैं
5 ऐसे देश है जो दोनो महाद्वीपों यूरोप और एशिया में आते हैं।
- Armenia
- Azerbaijan
- Georgia
- Russia
- Turkey
ऊपर दिए 5 देशों में केवल रूस ही एक ऐसा देश है जो संयुक्त राष्ट्र (UN) में Eastern Europe का मेंबर माना जाता है।
अगर आपको किसी परीक्षा में यह प्रश्न पूछा जाए कि रूस किस महाद्वीप में है तो उसका उत्तर आप युरेशिया ही दीजिए गा। लेकिन अगर Options में युरेशिया ना हो तो यूरोप का जवाब दीजिए गा।
UN के अनुसार रूस के सिवाए ऊपर के बाकी 4 देश एशिया में माने जाते हैं।
3. यूरोप के प्रदेश जो दूसरे यूरोप के देशों के प्रभाव में आते है।
यूरोप के आसपास कुछ ऐसे द्वीप है जो पूरी तरह से स्वतंत्र भी नहीं है और किसी देश के पूरे नियंत्रण में नही आते। ये प्रदेश मान्यता प्राप्त हैं और इन्हें Dependencies जा Territories कहा गया है।
ऐसे प्रदेशों की कुल गिनती 7 है जो कि नीचे दी गई है-
[table]
#,प्रदेश,किस देश के प्रभाव में
1,Jersey,UK
2,Isle of Man,UK
3,Guernsey,UK
4,Gibraltar,UK
5,Faroe Islands,Denmark
6,Alands Islands,Finland
7,Svalbard,Norway
[/table]
तो इस तरह यूरोप में कुल कितने देश हुए?
ऊपर दी गई जानकारी के आधार पर हम कह सकते हैं कि यूरोप में रूस समेत कुल 45 देश और 7 मान्यता प्राप्त प्रदेश हैं। इन 45 देशों में रूस के सिवाए उन चार देशों को नही जोड़ा गया है जो कि यूरोप और एशिया दोनों में आते हैं। ये देश हैं – Armenia(आर्मीनिया), Azerbaijan(आज़रबाइजान), Georgia(जॉर्जिया), Turkey(तुर्की).
Note : ऊपर यूरोप में देशों की गिनती हमने उस हिसाब से बताई है जिस हिसाब से हमने देशों और प्रदेशों के प्रकार को 3 भागों में बाँटा है। अगर आपके भी इस पर कोई विचार हों, तो आप कमेंट करने के लिए स्वतंत्र हैं।
बृजेश कुमार भार्गव says
कजाकिस्तान का वो छोटा सा हिस्सा जो यूराल नदी के पश्चिम मे है उसे कजाखिस्तान का यूरोपीय भाग माना जाता है।।।इस तरह कजाकिस्तान दोनो महाद्वीप मे फैला हुआ है पर माना उसे एशिया का देश।
Pintu yadav says
यूरोप का सात देश है जो Asia मे परता है ओर यूरोप मे कूल 50 देश है लेकिन उसमे 45 देश बता रहा है ओर 3 यैसा देश है जो Asia मै बता रहा है
Ramesh kumar says
Gaurav ji aapne bilkul theek likha hai ki Kajakistan Asia and urope dono mahadweep me hai isme sudhar ki jarurat hai, but itna pta hai ke Russia ke asiayi bhubhag ko saiberiya kha jata hai.
GAURAV SHARMA says
Kajaksthan country Europe and Asia dono me h internet pr diya h.Ise clear kre
Ankita says
Apne phli list me Russia+44 countries batayi hai….. And last me Russia+45 countries batayi hai….
Sahil kumar says
अंकिता जी, इसका कारण साफ-साफ पोस्ट में बताया गया है।
MUKESH SHARMA says
Hello my name is Mukesh sharma from India,,, sir I want asking you about kajaksthan county, kajaksthan county also Europe and Asia, but you not given name in this list,
Sahil kumar says
Hello Mukesh ji, this list is about European countires.
Shyamlal Sharma says
7mahadip ka name kaya hay jara batla dey
Sahil kumar says
यह पढ़िए – पृथ्वी के 7 महाद्वीप और उनकी तुलना
Varun Bansal says
Sahil Ji
Namaskar,
Dhyan dilana chahta hoon aapke is lekh mein ‘Turkey’ ko lekar virodhabhas hai. UN ka hawala dekar aap bata rahe hain ki Russia ko chodkar baaki ke char desh Europe mein nahi hain, lekin phir bhi aap apni pehli table mein Turkey ko Europe ka hisa bata rahe hain.
Aur vaise bhi smanytha Turkey ko Europe ka hisa nahi mana jata. Turkey samya-samya par apne aapko European Union me shamil karvane ko lekar baki deshon ke saath khoob jor-aajmaish aur saude baazi karta rehta hai, lekin usko aaj tak safalta nahi mili.
Kripya is bhool ko sudharen.
Aapke ujjwal bhavishya ki kamna karta hoon.
Dhanyawad.
(Plz check Wikipedia)
Sahil kumar says
धन्यवाद जी, इस बड़ी लिस्ट में ये छोटी सी गलती रह गई। इसे सुधार दिया जाएगा।
कबीर says
साहिल जी, आपका लेख बहुत ही ज्ञानवर्धक और जानकारियों से भरपूर हैं.. मैं पहले रूस को एशिया का हिस्सा मानता था, लेकिन एक बार मैंने जब इन्टरनेट पर सर्च किया तो यह देख कर हैरान रह गया की रूस को ज्यादातर एक्सपर्ट यूरोप का हिस्सा मानते हैं.. लेकिन रूस यूरोप में आता हैं या फिर एशिया में, इस पर बहुत बड़ा मतभेद हैं.. क्योंकि ज्यादातर एक्सपर्ट यह मानते हैं की रूस यूरोप महादीप में आता हैं, जबकि कुछ लोग यह मानते हैं की 77% हिस्सा एशिया महादीप में होने की वजह से रूस एशिया महादीप का हिस्सा हैं. . लेकिन इन्टरनेट पर भी आपको सही उत्तर नहीं मिल पायेगा की आखिर रूस किस महादीप का देश हैं?
Sahil kumar says
इसी समस्या के हल के लिए यही पोस्ट लिखी गई थी कबीर जी। मुझे भी इंटरनेट पर अलग-अलग उत्तर मिले। लेकिन हमें UN के अनुसार रूस को युरोप में ही मानना होगा।
Aashik baraik says
Russia asea or Europe dono mahadeep me aata hai lekin eska 75 percent bhag asea me aata hai jise saiberiya kaha jata h aur jo hissa bachta h use Russia kahte jo Europe me parta h