Ukraine (यूक्रेन) यूरोप महाद्वीप का एक देश है जो 1991 तक सोवियत रूस का एक राज्य था। 1991 में सोवियत रूस के टूटने से जो 15 नए देश बने उनमें से एक Ukraine भी था।
आइए आपको Ukraine देश के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ बताते हैं-
यूक्रेन देश के बारे में रोचक जानकारियाँ – Ukraine in Hindi
1. Ukraine क्षेत्रफल के लिहाज से यूरोप का सबसे बड़ा देश है जो पूरी तरह से इस महाद्वीप पर स्थित है।
2. Ukraine की राजधानी कीएव (Kiev) देश का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर होने के साथ-साथ देश की राजनीति, आर्थिकता और संस्कृति का प्रमुख केंद्र भी है। इस शहर की स्थापना 1600 साल पहले हुई थी।
3. दूसरे विश्वयुद्ध में लाखों यहूदियों ने हिटलर की नाजी सेना से बचने के लिए Ukraine में शरण ली थी। लेकिन जब नाजी सेना ने Ukraine पर हमला कर दिया, तो उन्होंने यहां पर बहुत सारे यहूदियों का नरसंहार किया।
4. सबसे भयंकर परमाणु संयंत्र दुर्घटना चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना (Chernobyl disaster) थी। यह दुर्घटना 1986 में Ukraine में ही हुई थी।
5. देश की आधिकारिक भाषा यूक्रेनियन है, लेकिन आम लोग रूसी भाषा को भी भली-भांति बोलते-समझते हैं।
6. 1990 में Ukraine की जनसंख्या लगभग 5 करोड़ 14 लाख थी जो अब घटकर 4 करोड़ 39 लाख के करीब रह गई है। जनसंख्या में इस गिरावट की वजह नागरिकों का दूसरे देशों में पलायन और जन्म दर में कमी है।
7. Ukraine की 70% आबादी शहरी इलाकों में रहती है। देश के लोगों की औसत आयु 40.5 साल है।
8. Ukraine में मेडिकल की पढ़ाई भारत और अमेरिका जैसे देशों के मुकाबले काफी सस्ती है। भारत में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से MBBS पढ़ने का ख़र्चा लगभग 1 करोड़ तक आ सकता है। अमेरिका में यह ख़र्चा 8 करोड़, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में 4 -4 करोड़ तक आ सकता है। Ukraine में यह पढ़ाई मात्र 25 लाख भारतीय रूपए मे की जा सकती है।
9. दुनिया में सबसे गहराई में स्थित metro railway station Ukraine का Arsenalna metro station है। यह station जमीन से 105.5 meter नीचे स्थित है।
10. दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में शादी की अंगूठी बाएँ हाथ में पहनाने का रिवाज है। लेकिन Ukraine में यह दाएँ हाथ में पहनाई जाती है।
Jayesh Bhatnagar says
Really very good information. I was searching information on Porus, then I saw your web site. I am running 2 schools in Chittorgarh (City rich in History).
I want to talk to you on call, I want to provide real history to our students, as books has nothing related to Indians. They are filled with Mughals and other invaders, but they don’t have sufficient information from Porus to Shivaji Maharaj. There were many great personalities like Bappa Rawal, King Kanish, Samudrgupt, Vikrmaditya and many more.
Need your help in this noble cause.
Regards
Jayesh Bhatnagar
Sahil kumar says
नमस्ते जयेश जी। मेरे काम को पसंद करने के लिए धन्यवाद। आप मुझसे bloggersahil@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Dheeraj says
हेलो भाई मैंने लगभग आपके हर लेख को पढ़ा है ।ये बहुत ही अच्छे और जानकारी भरे है ।
मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि abraham lincoin के बारे में भी कुछ डाले।
धन्यवाद
Sahil kumar says
उनके बारे में जानकारी डाली जा चुकी है धीरज जी।
देखें – अब्राहम लिंकन के 17 रोचक तथ्य | Abraham Lincoln Facts in Hindi
mithun yadav says
sir aapki website mai kafi achhi jankari di hai mai padta rahta hu
lekin sir aapka koi app bhi hai kya jisse baarbaar browser na kholna pade agar app ho to aur achha rahega
Sahil kumar says
मिथुन आप मेरी वेबसाइट को क्रोम ब्राउजर की हेल्प से होम पेज़ पर एड कर सकते हैं। इससे यह एप की तरह काम करेगी।
Khushbu Gupta says
Sir ek question puchna hai ki sare planets gol kyu hai.please btana sir
Sahil kumar says
पूरी तरह से गोल नहीं होते हैं। यह गूरूत्वाकर्षण के कारण हैं, क्योंकि सारा पदार्थ केंद्र की ओर खिंच रहा होता है।
khushbu gupta says
thankyou so much sir
Khushbu Gupta says
That’s good, I wish that ki main wahan mbbs ki padhai ke liye ja pati. By the way aapka ye post bahut acha laga. But sir science wale article bhi to daliye.