Zebra in Hindi – ज़ेबरा या ज़ीब्रा अफ्रीका में पाया जाने वाला एक जानवर है जिसे इसके शरीर पर बनी सफ़ेद और काली धारियों से पहचाना जाता है। आनुवंशिक तौर पर ज़ेबरा घोड़े और गधे का करीबी रिश्तेदार है। लेकिन इसे घोड़े और गधे की तरह पालतू नहीं बनाया जा सकता है क्योंकि यह स्वभाव से हमलावर होता है।
आइए आपको ज़ेबरा के बारे में कुछ रोचक जानकारियां बताते हैं-
ज़ेबरा के बारे में 14 रोचक जानकारियां – Zebra Information in Hindi
1. ज़ेबरा का शरीर असल में काला होता है जिस पर पड़ी पट्टियां सफेद होती हैं।
2. वर्तमान समय में ज़ेबरा की तीन जातियां जीवत हैं – मैदानी ज़ेबरा, शाही ज़ेबरा और पहाड़ी ज़ेबरा। अंग्रेज़ी में इन्हें Plains zebra, Grévy’s Zebra और Mountain Zebra कहा जाता है।
3. ज़ीब्रा और गधे के मेल से पैदा हुई संतान को Zonkey कहा जाता है। (Zebra + Donkey = Zonkey.)
4. अमेरिका के चिड़ियाघरों के रखवालों को अगर कोई सबसे ज्यादा घायल करने वाला जानवर है, तो वो है – ज़ेबरा।
5. अगर आप किसी ज़ेबरा पर हमला कर देते है, तो इसका परिवार तुरंत इसकी सहायता के लिए आ जाएगा और घायल ज़ेबरा को चारों ओर से घेरकर आपको भगाने की कोशिश करेगा।
6. Zebra शब्द पुर्तगाली भाषा से आया है, जिसका अर्थ होता है – ‘जंगली गधा‘।
7. शुतुरमुर्ग की ज़ेबरा के साथ बहुत अच्छी बनती है। दोनों शिकारियों से एक दूसरे की रक्षा के लिए अक्सर साथ रहते हैं। शुतुरमुर्ग के पास देखने की बढ़िया शक्ति है जबकि ज़ीब्रा बेहतर सुन सकता है और इसकी नाक किसी खतरे की गंध को बेहतर सूंघ सकती है।
8. किन्हीं दो ज़ेबरा में उनके शरीर की सफेद धारियों द्वारा फर्क किया जा सकता है, क्योंकि इनके शरीर पर पड़ी सफेद धारियां भी इंसानों के ऊंगलियों के निशानों की तरह अलग-अलग होती हैं।
9. अमेरिका के टेक्सास राज्य के बड़े किसान ज़ेबरा और अन्य अफ्रीकी जानवरों से इतने परेशान हैं कि वो हर साल इनका शिकार करने के लिए हज़ारों डॉलर का खर्चा करते हैं।
10. आपको पता होगा कि रोड क्रॉस करने के लिए शहर की सड़कों पर काली और सफ़ेद पट्टियां बनी होती हैं, जिन्हें ज़ेबरा क्रॉसिंग कहते हैं। इनका नाम ज़ेबरा क्रॉसिंग इसलिए रखा गया है क्योंकि यह ज़ेबरा के शरीर पर बड़ी काली और सफ़ेद पट्टियों की तरह दिखती हैं।
11. ज़ेबरा के समूह को ‘dazzle’ नाम दिया गया है। Dazzle शब्द का हिन्दी में अर्थ होता है – चकाचौंध या बहुत चमकीली चमक।
12. ज़ेबरा ज्यादातर घास खाते हैं। इसके अलावा ज़ेबरा कभी-कभी पत्तियां, झाड़ियाँ और पेड़ों की छाल भी खाते हैं।
13. ज़ेबरा का जीवनकाल या उम्र 20 से 30 साल होता हैं।
14. एक वयस्क ज़ेबरा का वजन लगभग 400 किलोग्राम तक हो सकता है, लेकिन पहाड़ी ज़ेबरा का वज़न 280 किलोग्राम तक ही होता है।
More Animals
- जिराफ़ से जुड़े 19 मज़ेदार तथ्य
- गेंडा के बारे में 25 मज़ेदार बातें
- बंदरों के बारे में 22 रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारीयां
Note : इस पोस्ट में Zebra जानवर के बारे में रोचक तथ्य बताए गए हैं। अगर आपको किसी और जानवर के बारे में जानकारी चाहिए तो कृपा हमारी Animals/Birds Category देखें।
Dilip kumar says
Sir aap theme consi use kr rahe ho kya ye free theme hai
Sahil kumar says
I am using Mythemeshop’s free Ribbon theme.
Deepesh pandole says
Good work thanks for sharing
Indrasinh Solanki says
Bahut hi badiya post very intresting post
Khushbu Gupta says
Awesome, lekin sir aapne paaltu ko faltu likha hai, use sahi Kar dijiye.
Sahil kumar says
धन्यवाद खुशबु, सही कर दिया गया है।