Giraffe in Hindi – जिराफ़ एक शाकाहारी पशु है जो अफ्रीका के जंगलों में पाया जाता है। इसकी विशेषता यह है कि यह थल पर रहने वाले जीवों में सबसे ऊँचा प्राणी है।
जिराफ़ से जुड़ी कई और रोचक बातें हैं जो आपको जाननी चाहिएं-
जिराफ़ से जुड़े 21 मजेदार तथ्य – About Giraffe in Hindi
1. एक नर जिराफ़ की ऊँचाई 18 फुट (5.5 मीटर) तक बढ़ सकती है जो इसे जमीन पर रहने वाला सबसे ऊँचा प्राणी बनाती है।
2. जिराफ़ों के समूह को अंग्रेज़ी में Tower (टॉवर) कहा जाता है। यह नाम इसलिए दिया है गया है क्योंकि जिराफ़ भी टॉवर (जैसे कि मोबाइल टॉ़वर) की तरह ऊँचे होते हैं।
3. 24 घंटे के दिन में जिराफ़ को सिर्फ 5 से 30 मिनट ही सोने की जरूरत पड़ती है।
4. Giraffe शांत रहना पसंद करते हैं। वैसे भी यह चिल्ला नहीं सकते।
5. कुछ जिराफ़ ऐसे पाए गए हैं जिनकी गर्दन 6 फुट लंबी थी।
6. गर्दनों की तरह जिराफों की टांगे भी 6 फुट तक लंबी हो सकती हैं। इसका अर्थ है पृथ्वी के ज्यादातर मनुष्य जिराफ़ की टांगो से भी छोटे हैं।
7. जिराफ़ों को कुछ दिनों में सिर्फ एक बार पानी पीने की जरूरत पड़ती है। क्योंकि उनकी पानी की ज्यादातर जरूरत उस घास और पेड़-पौधों से पूरी हो जाती है जिन्हें वो खाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बिना पानी पिये जिराफ़ ऊँठों के मुकाबले ज्यादा दिन तक चल सकते हैं।
8. एक जिराफ़ के शरीर पर लगे धब्बे, मनुष्यों के ऊंगलियों के निशानों की तरह होते है: यानि कि जिराफों के शरीर पर लगे धब्बों का पैटरन भी हमारी ऊंगलियों के निशानों की तरह अलग-अलग होता है।
9. जिराफ़ के पैर का आकार 12 इंच यानि कि 30 सेंटीमीटर या 1 फुट तक का हो सकता है।
10. जमीन पर मौजूद पानी को पीने के लिए एक जिराफ़ को अपने आगे के पैरों या घुटनों को टेकना पड़ता है क्योंकि इसकी 6 फुट लंबी गर्दन जमीन तक पहुँचने में छोटी रह जाती है।
11. मादा जिराफ़ का गर्भकाल 400 से 460 दिनों तक का हो सकता है। यानि कि 14 से 16 महीनों का।
12. 50% जिराफ़ अपने जन्म के 6 महीने के अंदर ही तेंदुए और जंगली कुत्ते जैसे जानवरों का शिकार हो जाते हैं।
13. शिकार और अन्य कारणों की वजह से जिराफ़ अफ्रीका के 7 देशों में विलुप्त हो चुके हैं।
14. संभोग से पहले मादा जिराफ़, नर जिराफ के मुंह में पेशाब करती है।
15. अफ्रीका के मोज़ाम्बीक (Mozambique) देश में उन जंगलों में बिजली की तारों को कम से कम 12 मीटर ऊँचा रखा गया है जहां जिराफ़ ज्यादा संख्या में पाए जाते हैं। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि इन जानवरों को कोई नुकसान ना पहुँचे।
16. Giraffe की जीभ 21 इंच यानि कि 53 सेंटीमीटर तक लंबी हो सकती है।
17. एक वयस्क जिराफ़ की आंतों की लंबाई 70 मीटर (230 फीट) से अधिक होती है।
18. नार जिराफों की औसतन वजन 1200 किलो तक, जबकि मादाओं का 830 किलो तक होता है।
19. What we call Giraffe in Hindi – जिराफ़ को हिन्दी में इसी नाम से जाना जाता है। इसका कोई अलग से नाम इसलिए नहीं है क्योंकि यह भारत में नहीं पाया जाता है।
20. जंगलों में रहने वाले इन जानवरों को अक्सर शेरों, तेंदुओं, लकड़बग्घों और जंगली कुत्तों द्वारा शिकार होने का ख़तरा बना रहता है।
21. इन पशुओं के भोजन का मुख्य स्रोत पेड़ों को पत्ते, फल और फूल हैं। यह मुख्य रूप से बबूल पेड़ों की प्रजातियाों पर निर्भर है जिन्हें ये बड़ी आराम से उस ऊंचाई से भी प्राप्त कर लेते हैं, जहां से अधिकांश शाकाहारी जानवर नहीं पहुँच सकते।
More Animals
- दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी सारस क्रेन
- गेंडा के बारे में 25 मज़ेदार बातें
- बंदरों के बारे में 22 रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारीयां
Note : इस पोस्ट में Giraffe जानवर के बारे में रोचक तथ्य बताए गए हैं। अगर आपको किसी और जानवर के बारे में जानकारी चाहिए तो कृपा हमारी Animals/Birds Category देखें।
Ashish kumar says
Giraffe bolta hai ki nhi
KING KHAN says
kya giraff ko hourse ki trah train kiya ja skta h
Sahil kumar says
No.
Shahid alam says
nice
Biswajit gowalla says
Bohot acche..appko lakh lakh sukriya
Khushbu Gupta says
Nice
Ajay kumar says
write something about COW plzzz.
Ajay kumar says
Thanks alot SAHIL JEE to providing us such enteresting fact.