1. दुनिया के सबसे बड़े देश रूस का क्षेत्रफल 1 करोड़ 70 लाख वर्गकिलोमीटर है जिसमें से लगभग 40 लाख वर्गकिलोमीटर युरोप में आता है और बाकी का 1 करोड़ 30 लाख वर्गकिलोमीटर एशिया में। इसका मतलब है कि रूस का 24% हिस्सा युरोप में आता है और 76% एशिया में।
2. भले ही रूस का एशिया वाला हिस्सा ज्यादा बड़ा है लेकिन ज्यादा ठंडा होने की वजह से इसमें देश की सिर्फ 23% आबादी ही रहती है, जबकि बाकी की 77% आबादी युरोप वाले हिस्से में रहती है।
3. चीन एशिया का सबसे बड़ा देश है जो कि पूरी तरह से एशिया में है। चीन ने दूसरे देशों के 1 लाख 37 हज़ार वर्गकिलोमीटर के क्षेत्र पर जबरदस्ती कब्ज़ा जमाया हुआ है। इस क्षेत्र में ताइवान और भारत के कश्मीर वाले क्षेत्र शामिल हैं।
4. चीन ऐसा देश है जिसकी सीमा सबसे ज्यादा देशों से लगती है। चीन की सीमा 16 देशों से लगती है।
5. दूसरे देशों से लगनी वाली सीमा की लंबाई के हिसाब भी चीन पहले नंबर पर है। चीन दूसरे देशों से लगभग 22,147 किलोमीटर लंबा बॉर्डर शेयर करता है।
6. ब्राज़ील दक्षिणी अमेरिका और दक्षिणी गोलार्ध में आने वाला सबसे बड़ा देश है।
7. ऑस्ट्रेलिया सबसे बड़ा देश है जिसकी कोई थल सीमा नहीं है। इसके सिवाए पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित ये सबसे बड़ा देश है।
8. अर्जेंटीना सबसे ज्यादा स्पेनिश भाषा बोलने वाला देश होने के साथ-साथ दक्षिणी अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा देश भी है।
9. कज़ाकस्तान सबसे बड़ी Landlocked Country है, अर्थात ये सबसे बड़ा देश है जो हर तरफ से जमीन से घिरा हुआ है और इसकी कोई भी सीमा किसी जल स्रोत या समुंदर से नही लगती।
10. ईरान के पास सबसे ज्यादा प्राकृतिक गैस के सुरक्षित भंडार मौजूद है। इसके बाद रूस और कतर का नंबर आता है।
11. भले ही भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है, लेकिन जंगली इलाके के हिसाब से भारत 10वें नंबर पर आता है। भारत का केवल 23.68% क्षेत्र ही जंगलों से ढका हुआ है।
12. जंगली इलाके के हिसाब से रूस ही पहले नंबर पर है जिसका लगभग 81.50 लाख वर्गकिलोमीटर का क्षेत्रफल जंगली इलाकों वाला है। ये पूरे रूस के क्षेत्रफल का लगभग 49% है।
13. रोमानिया की 96.4% आबादी के पास अपना घर है। ये दर पूरे संसार में सबसे ज्यादा है।
14. इंडोनेशिया में वनों की कटाई सबसे ज्यादा होती है। इसके बाद ब्राज़ील का नंबर आता है।
15. दुनिया की 60% आबादी उन देशों में रहती है जिनमें मौत की सज़ा कानूनी है।
16. आयरलैंड में एक ऐसा बार है जो 900 ईस्वी में खुला था और अब तक चल रहा है। इस बार को ‘Sean’s Bar’ कहते हैं।
17. आप ब्रिटेन, स्वीडन और फिनलैंड देशों के पासपोर्ट से बाकी देशों के पासपोर्ट्स के मुकाबले ज्यादातर देशों की बिना वीज़ा के यात्रा कर सकते हैं।
18. साल 2015 से पहले तक मिस्र के किसी प्रधानमंत्री ने बिना जेल जाए या बिना मरे office नही छोड़ा था।
19. फ्रांस के कानून के मुताबिक आप मरे हुए व्यक्ति से भी शादी कर सकते हैं।
20. सऊदी अरब़ दुनिया का आखिरी ऐसा देश हैं, जिसने महिलाओ को वोट डालने की आजादी दी।
21. साल 2020 में दुनियाभर के 197 देशों का औसत क्षेत्रफल 6,67,143 वर्ग किलोमीटर था। भारत का क्षेत्रफल इस औसत से करीब-करीब पाँच गुना ज्यादा है।
Md Tahmeed Ansari says
Bro aap ki baten bahut knowledgeful h aap isi tarah llkhte rahe
SAURABH says
SIR CLAT KE BARE ME KUCH BATAIYE KI ISKI TAIYARI KAISE KR SAKTE HAI