दक्षिणी अमेरिका दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है जिसकी आबादी लगभग 40 करोड़ है। ये महाद्वीप पश्चिमी गोलार्थ में उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है।
भूमध्य रेखा दक्षिणी अमेरिका के अमेज़न नदी के जंगलों के बीच सो होकर गुजरती है।
दक्षिणी अमेरिका में कुल 12 देश हैं। 12 देशों के सिवाए 3 आश्रित प्रदेश (dependent territories) भी हैं जिनमें से 2 UK और 1 फ्रांस के नियंत्रण में है।
ब्राज़ील महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है जिसका पूरे महाद्वीप के 48% हिस्से पर अधिकार है। इसके सिवाए महाद्वीप की लगभग 50% आबादी भी इसी देश में रहती है। सबसे छोटा देश सुरीनाम है जिसके बारे में आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां पर 22% आबादी हिंदु धर्म को मानने वालों की है।
दक्षिणी अमेरिका के देश – List of South America Countries
नीचे दक्षिणी अमेरिका के सभी 12 देशों की सूची दी गई है।
[table]
#,Country,देश
1,Argentina,अर्जेंटीना
2,Bolivia,बोलीविया
3,Brazil,ब्राज़ील
4,Chile,चिली
5,Colombia,कोलंबिया
6,Ecuador,इक्वेडोर
7,Guyana,गुयाना
8,Paraguay,पैराग्वे
9,Peru,पेरू
10,Suriname,सूरीनाम
11,Uruguay,उरुग्वे
12,Venezuela,वेनेजुएला
[/table]
इन 12 देशों में से 9 की प्रमुख भाषा स्पेनिश है क्योंकि यह देश स्पेन के उपनिवेश थे। यह देश हैं- Venezuela, Colombia, Ecuador, Preu, Bolivia, Paraguay, Chile, Argentina और Uruguay.
बाकी बचे तीन देशों में Brazil की प्रमुख भाषा पुर्तगाली, Suriname की डच और Guyana की English है।
दक्षिणी अमेरिका के आश्रित प्रदेश – South America Dependent Territories
दक्षिणी अमेरिका में सिर्फ 3 ही आश्रित प्रदेश है। सबसे रोचक बात यह है कि फ्रेंच गयाना प्रदेश महाद्वीप के मुख्य भाग पर होने के बावजूद एक अलग देश नहीं बल्कि आश्रित प्रदेश है। ये फ्रांस के अधीन है जिसकी प्रमुख भाषा फ्रेंच है।
बाकी के दो आश्रित प्रदेश अटलांटिग महासागर में स्थित हैं। ये दोनों UK या कह लें इंग्लैंड के नियंत्रण में है।
[table]
#,Territory,Demonym Country
1,Falkland Islands,UK
2,French Guiana,France
3,South Georgia and the South Sandwich Islands,UK
[/table]
Related Articles
- पृथ्वी के 7 महाद्वीप और उनकी तुलना
- यूरोप महाद्वीप की 6 जरूरी जानकारीयां
- भूमध्य सागर से जुड़े रोचक तथ्य
Note : दक्षिणी अमेरिका के देशों संबंधी अगर आपके कोई विचार हैं, तो वो आप Comments के माध्यम से रख सकते हैं।
rajeev verma says
sir south america me kitne country hi booko me different dye hi
Sahil kumar says
आपकी किताब में Latin America ना लिखा हो, ध्यान से देखिए।
Anil Kumar Shilpa says
Very inspiring motivating material. Thanks