कनाडा उत्तरी अमेरिका में बसा हुआ एक विशाल और विकसित देश है। लगभग 99.9 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ ये दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। ‘कनाडा’ शब्द ‘कनाटा’ शब्द से बना है जिसका अर्थ होता है- ‘गांव’ जा ‘बड़ा गांव’।
कनाडा के दक्षिण में अमेरिका बसा हुआ है और इसकी अमेरिका से लगती सीमा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमा है। इस पोस्ट में कनाडा के 6 महत्वपूर्ण विषयों, जैसे कि देश के झंडे, राज्यो और केंद्र शासित प्रदेशो, जनसंख्या इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई है।
1. कनाडा का झंडा
कनाडा का वर्तमान झंडा 15 फरवरी 1965 को आधिकारिक तौर पर फहराया जाना शुरू हुआ था। इससे पहले कनाडा के झंडे का स्वरूप कई बार बदला जा चुका था।
कनाडा के झंडे को Flag of Canada जा फिर अनाधिकारिक रूप से कई बार Maple Leaf कहा जाता है। Maple कनाडा में पाए जाने वाले एक पेड़ का नाम है जिसके पत्ते को झंडे में अंकित किया गया है।
इस झंडे को Dr. George Stanley ने तैयार किया था जिन्होंने इसे तैयार करते समय कनाडा के इतिहास को ध्यान में रखा। Maple पेड़ के पत्ते को इसलिए अंकित किया गया है क्योंकि यहां के लोग सदियों से इस पेड़ के रस का उपयोग करते आए है और वर्तमान समय में भी कर रहे हैं।
झंडे में दो खड़ी हुई लाल रंग की पत्तियाँ भी है और बीच के सफेद भाग पर Maple पेड़ का पत्ती। इनका अनुपात 1:2:1 में है। सफेद रंग ईमानदारी और शांति को दर्शाता है जबकि लाल रंग कठोरता, शक्ति और वीरता के लिए है। यह लाल और सफेद रंग इंग्लैंड के झंडे से लिया गया है क्योंकि कनाडा पर अंग्रेज़ों का ही अधिकार था और कनाडा के ज्यादातर लोग अंग्रेज़ों के वंशज ही हैं।
2. कनाडा की जनसांख्यिकी
वर्ष 2016 में कनाडा की जनसंख्या साढ़े 3 करोड़ के लगभग है। 25 अगस्त 2017 तक अनुमानित आंकड़ा 3,66,77,787 है। यह आबादी पूरी दुनिया की आबादी का सिर्फ 0.49% ही है।
देश के बड़े क्षेत्रफल के मुकाबले देश की जनसंख्या बेहद कम है। यहां का जनसंख्या घनत्व महज 4 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है जो इसे दुनिया के सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाले देशों में से एक बनाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 2017 में भारत का जनसंख्या घनत्व लगभग 452 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है यानि कि कैनेडा से 113 गुना ज्यादा।
कनाडा जनसंख्या के लिहाज से दुनिया में 38वें नंबर पर है और जनसंख्या घनत्व के लिहाज से 246 देशों में से 232वें नंबर पर।
यहां की 82.1% जनसंख्या शहरी क्षेत्रों में रहती है। देश के सभी लोगों की औसत आयु 40.8 साल है।
3. कनाडा में धर्म
कनाडा एक धर्म निरपेक्ष राज्य है और यहां दुनिया के लगभग सभी प्रमुख धर्मों के लोग रहते है। धर्म ज्यादातर नागरिकों के रोज़ाना जीवन में कोई खास भूमिका नहीं निभाता, पर वो सभी भगवान में विश्वास ज़रूर रखते हैं।
साल 2011 के अनुसार कनाडा में धर्म के अनुसार जनसंख्या कुछ इस तरह से है-
- ईसाई – 67%
- गैर-धार्मिक – 23.9%
- इस्लाम – 3.2%
- हिंदू धर्म – 1.5%
- सिख धर्म – 1.4%
- बौद्ध धर्म – 1.1%
- यहूदी धर्म – 1.0%
- अन्य धर्म – 0.6%
ईसाई – ईसाई यहां पर बहुसंख्यक हैं और 67% में से लगभग 39% रोमन कैथोलिक शाखा को मानते है।
गैर-धार्मिक – गैर-धार्मिक जा Non-religious में वो लोग आते है, जिनका कोई धर्म नहीं है।
इस्लाम – 1871 की जनगणना में कैनेडा में सिर्फ 13 मुस्लिम ही थे लेकिन आज लगभग 12 लाख की आबादी के साथ इस्लाम कैनेडा का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है।
हिंदू धर्म – हिंदू कैनेडा में लगभग चार समूहों में पहुँचे हैं। पहले वो जो अंग्रेजी राज से लेकर अब तक के भारत से गए है। इनमें से ज्यादातर गुजराती और पंजाबी हिंदू शामिल हैं। दूसरे श्रीलंका के तमिल है जो 1983 में श्रीलंका में हुई हिंसा के बाद सैंकड़ो की तादाद में कैनेडा आ गए। तीसरे कैनेडा के स्थानीय लोग ही है, जिन्होंने अपनी मर्ज़ी से हिंदू धर्म अपना लिया। चौथे नेपाली हिंदू है जो बहुत कम संख्या में कनाडा आ गए। 2011 में यहां हिंदुओं की संख्या 4 लाख 97 हज़ार थी जो कि कुल आबादी का 1.45% थी।
सिख धर्म – भारत से कैनेडा और अन्य देशों को जाने वाले प्रवासियों में सिख बड़ी तादाद में होते है। कैनेडा में भी सिख हिंदुओं के बाद सबसे बड़ा भारतीय समुदाय है। 2011 में यहां पर सिखों की संख्या 4 लाख 54 हज़ार थी जो कि कुल जनसंख्या का 1.4% थी।
4. जातीयता के अनुसार कैनेडा की जनसंख्या
2011 की रिपोर्ट के अनुसार कनाडा में जातीयता के अनुसार जनसंख्या कुछ इस तरह से है-
- European – 76.7%
- Asian – 14.2%
- Indigenous – 4.3%
- Black – 2.9%
- Latin American – 1.2%
- Multiracial – 0.5%
- Other – 0.3%
European लोगों में English (21.03%), French (15.82%), Scottish (15.11%), Irish (13.94%), German (10.18%) और Italian (4.63%) हैं।
चीनी लोगों की संख्या 3.9% और भारत समेत दक्षिण एशिया के लोगों की संख्या लगभग 4.0% है।
5. कनाडा में कितने राज्य हैं
कनाडा को 10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में बाँटा गया है। तीनों केंद्र शासित प्रदेश देश के उत्तर में है, और क्योंकि उत्तरी ध्रुव से लगे होने के कारण वहां की आबादी बहुत कम है, इसलिए इन्हें राज्य का दर्जा देने की जरूरत नही पड़ी। आपको बता दे कि तीनों केंद्र शासित प्रदेशों का क्षेत्रफल भारत और नेपाल के क्षेत्रफल जितना है और आबादी महज 1 लाख 19 हज़ार। हमारे यहां कई शहरों की आबादी डेढ़ लाख से ज्यादा होती है।
नीचे कनेडा के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नाम और उनकी राजधानियों के बारे में बताया गया है-
कनाडा के राज्यों के नाम और राजधानियां
- Province (राज्य) – Capital (राजधानी)
- Ontario (ओंटारियो) – Toronto (टोरंटो)
- Quebec (क्यूबैक) – Quebec City (क्यूबैक सिटी)
- Nova Scotia (नोवा स्कॉशिया) – Halifax (हैलिफ़ैक्स)
- New Brunswick (न्यू ब्रुंस्विक) – Fredericton (फ्रेडेरिक्टन)
- Manitoba (मनिटोबा) – Winnipeg (विनीपेग)
- British Columbia (ब्रिटिश कोलंबिया) – Victoria (विक्टोरिया)
- Prince Edward Island (प्रिंस एडवर्ड आईलैंड) – Charlottetown (शार्लेटटाउन)
- Saskatchewan (सस्केचेवान) – Regina (रिजायना)
- Alberta (अल्बर्टा) – Edmonton (एडमोंटन)
- Newfoundland and Labrador (न्यूफाउंडलैंड और लैब्राडोर) – St. John’s (सेंट जॉन एस)
कनाडा के केंद्र शासित प्रदेशों के नाम और राजधानियां
- Territory (प्रदेश) – Capital (राजधानी)
- Northwest Territories (उत्तर पश्चिमी क्षेत्र) – Yellowknife (येलोनाइफ़)
- Yukon (युकोन) – Whitehorse (व्हाइटहॉर्स)
- Nunavut (नुनावुत) – Iqaluit (इकालुइत)
Note: इस देश में राज्यों को Provinces और केंद्र शासित प्रदेशों को Territories कहा जाता है।
6. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों क्षेत्रफल और जनसंख्या
राज्यों का क्षेत्रफल और जनसंख्या
केंद्र शासित राज्यों का क्षेत्रफल और जनसंख्या
Note: क्षेत्रफल में जल के स्रोतों जैसे कि नदियों और झीलों के क्षेत्रफल को भी शामिल किया गया है। लेकिन जो जल भाग पूरी तरह से ज़मीन द्वारा नही घिरे हुए उनका क्षेत्रफल शामिल नहीं किया गया है।
Virendra yadav says
Khalsa panth ki sthapna hindutva ki raksha ke liye he hui thee.1984 me jo huaa wo galat the, lekin app bhi bharat aa kar dekeye ,punjab ke alawa aap kisi bhi state ke kisi bhi gurudware me cale jaye apko sikh se jyda hindu milenge.jai hind
Sikandar Ali says
Yah bahut accha jankari hai, Mujhe Russia Ke bare me aise hi jankari Chahiye. Please aap isper bhi ek aisa hi article likhe
Sukhwant Singh says
Kya bhai kush bhee RSS valo ki yahi problem hai apne andar nahi jhank te but dusro ki aukaat jaldi se bna lete hai, banda Singh kabhi maharashtra nahi aaye, aap ke paas proof hai to blog post karo but Bluff na maro please, rahi baat maharaja ranjeet Singh ki to Vo aurangjeb ka dusra janam hai, aur Shri guru gobind Singh ji apne pichhle janam Mai dustdaman k naam se Jane jate the, hemkunt gurdwara aaj bhee hai,Mai aapka virodhi nahi, par jo sanatan sanskar se nahi Vo apna nahi, jaise Hindu aur Indian je hmari gulami k shabad hai, aap RSS valo ne kya diya desh ko sirf dange aur balatkar aur kush nahi, red Fort bhee aap logo ko gift sikh kar k gaye the muje answer Dene se first ek baar Wikipedia pe sarch zaroor karna Hindu means and Indian meaning please, Jai bharat
Sahil kumar says
लगता है तुम मानसिक दिवालिए के शिकार हों।
– बाबा बंदा सिंह और गुरू जी की मुलाकात नादेंड में हुई थी चाहे तो जिस मर्जी किताब जा नेट पर देख लो। और हां यह उनकी पहली नहीं बल्कि आखरी मुलाकात थी।
– हिंदु और इंडियन भारतीयता को दर्शाते हैं। 2300 साल पहले मैगथनीज़ ने ‘इंडिका’ लिखी थी।
– देश की यह हालत RSS वालो की वजह से नहीं बल्कि उनकी वजह से है जिन्होंने 60-60 साल किया।
– जरा नेट पर सर्च कर लो किससे युद्ध करके अंग्रेजो ने किससे लाल किला हथयाया था। लाल किले पर सिखों के बाद महादजी शिंदे ने कब्ज़ा जमाया था बिना सिखों की मदद से। और हां ये रहा विकीपीड़िया का लिंक – https://en.wikipedia.org/wiki/Battle_of_Delhi_(1803)
– और तुम्हाला वो वाला लिंक कहां गया जिसमें पंजाबी को कनेडा की तीसरी सबसे बड़ी भाषा बताया गया है?
– और हां नेट पर Maratha Empire और Sikh Empire सर्च करके देख लेना, कौन सा बड़ा था।
Sukhwant Singh says
Banda Singh guru gobind Singh ji se fathegar Mai mile the, aur rahi baat Martha ki jab bharat ko British gulaam bna chuke the fir bhee 100 Saal tak punjab ko gulaam nahi bna sake the aur fir British aur maratha Raj ne mil ke punjab par hamla Kiya tha aur dheere dheere punjab British Raj ka hissa hua, ye bhee galat hai
Sahil kumar says
अरे भाई बिना रुके किसी फ्रूव के हर बात कहे जा रहे हों। सिखों के विरुद्ध अंग्रेज़ों की सहायता पटियाला समेत और कुछ सिख रियास्तों ने भी की।
Sukhwant Singh says
Hahhhahah sahil bhi meri maa Hindu rajpoot hai aur pita jatt sikh Mai gurdware se jada mandir jata hu, aur rahi baat khalistan ki to khalsa Vo pant hai jo Shri guru gobind Singh ji ne bnaya tha jinone apna Pura khandan Hindu people k liye kurban kar diya aur sthan ka matlab hai place mil kar Bana khalistan ek time yahi khalistan ne Hindu logo ki women ko muglo se bachya tha baar baar 12 baj ge sardar ki history to jante Hoge aap,aaj Hindu population jada hai to hum terrorist ho ge sikh terrorist hai to Hindu rapeist hai 1984 Mai dekh Liya punjab ne, aap Hindustan ko mahaan batate ho but brother jo mahaan hote hai Vo gulaam nahi hote aur hamara desh to aaj bhee gulaam hai,aap Sikhism ki history ki jankari lo aur fir 1984 political operation blue start brother apne Hindu hone par sharam aa jayegi aap ko, Arabic language Mai Hindu ka matlab chor hota hai aur English language Mai Indian ka matlab chor hota we are not Hindu and Indian we are bhartye and aur realign is sanatan, but hmare neta sale chor the chor hai, hmare desh ki library Mai jo history books hai 80%bluff hai apne desh ki Asli history ki jankari chahiye to America England ki library Mai jao apni Asli aukaat vaha Pata chalegi,gandi ko mahatma bolne Mai sharam aa jayegi aur hmare politician ne rashtrpita ka khitab diya hai, dusro ki language Mai hmare desh ka ja hmare religion ka matlab kya hota hai hame kya Lena Dena, parsi hame Hindu bna k chale ge aur British Indian jo k hum nahi hai, Vo hamne apna liya aur jo sanatan sanskar hai hamne bhula diya, hum log British logo ko angrej bolte hai kabhi kisi British ko suna hai apne aap ko angrej bolte hue kyonki hmari language Mai unka kya matlab nikalta hai, unko koi Lena Dena nahi but unki language Mai hmara kya matlab nikalta hai Vo hum logo ne jivan ka hissa bna liya, yahi baat Sant gyani jarnail singh bhindranwale ne indra gandhi ko boli thee aur badalne ko kaha tha but indra gandhi ne ulta sikh people ko khalistan terrorist ghoshit kar diya, brother agar hmare bazurgo ko khalistan chahiye hota to 1947 hum alag ho jate zinna ne aur angrejo ne offer bhee diya tha half rajasthan haryana himachal jammu ko bata tha punjab Mai but hmare bazurgo ne reject kar diya, to 1984 Mai khalistan ka kya karte, brother aapko ko history ki knowledge nahi hai aap sirf Internet pe sarch kar k blog post kar dete ho jo 40%to 60% mithak hote mithak mean Kalpana se bane,
Sahil kumar says
आ गए औकात पर, मैंने ठीक ही पहचाना था। देखो, मुझे तुम्हारे खानदान की कोई जानकारी नही है। पहली बात यह है कि मैं RSS समर्थक हुँ और गांधी को नहीं मानता। दूसरी बात यह कि गूरू गोविंद सिंह जी को तुम खालिस्तानी अपने जैसा ना बताओ, अगर आज वो होते तो भिंडरावाले जैसे के खिलाफ़ होते। उन्होंने खुद बाबा बंदा बहादुर जी को मराठों के पास भेजा था ताकि गोरिल्ला युद्ध की बारीकियां सीखी जा सकें। सिखों ने (जो कि हाल में हिंदु से सिख बने थे) अब्दाली के हमले के बाद एक बार जरूर 2100 हिंदु लड़किओं को बचाया था और इसके लिए इतिहास उनको सदा अमर रखेगा। एक बार इतिहास में यह भी पढ़ लो कि मुगलों को किसने साफ़ किया था पूरे हिंदुस्तान से, महाराणा रणजीत सिंह को कुछ क्षेत्र कैसे मराठा सरदार ने तोहफे में दिए थे।
Sukhwant Singh says
Sahil bahi,,, sikh religion se koi bhed bhav hai aap ka, Canada ki 3 language punjabi hai aur vaha Har street sine bord par bhee punjabi language Mai jankari dee hai. Schools Mai bhee subject punjabi hai, But ye to add nahi karoge but agar Canada ki 3 language hindi hoti to bohat shaan se bakhaan karte hai na
Sahil kumar says
लगता है आप खालिस्थानी मानस्किता से ग्रस्त है इसलिए हर हिंदु आपको सिखों का विरोधी लग रहा है। मैं खुद पंजाब से ही हुँ। मैने जो जानकारी दी है वो सब वीकीपिड़िया और विश्वसनीय स्रोतो पर आधारित है। और हां मैं हिंदु और सिख धर्म में कोई अंतर नहीं मानता।
Neeraj says
Bhul haisapki hindu dikho ko alag nhi mante .per sikh to md ko mante