पंजाब उत्तर पश्चिम भारत में स्थित राज्य है। भारत के चार राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान की सीमा पंजाब से लगती है तथा पश्चिम में पंजाब पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है।
Table of Contents
पंजाब से जुड़े बुनियादी तथ्य (Basic Facts about Punjab)
- राजधानी – चंडीगढ़
- आधिकारिक भाषा – पंजाबी
- क्षेत्रफल – 50,362 km² (20वा)
- जनसंख्या – 2,77,04,236 (2011)
- साक्षरता दर -76.6%
- जिले – 22
- विधानसभा सीटें – 117
- लोकसभा सींटे – 13
- राज्यसभा सीटें – 7
- स्थापना (वर्तमान) – 1 नवंबर 1966
- पहले मुख्यमंत्री – गोपी चन्द भार्गव (1947)
- पहले राज्यपाल – चंदुलाल माधवलाल त्रिवेदी (1947)
नाम और निर्माण

मौजूदा पंजाब अनबंटे हुए पंजाब का हिस्सा है जिसका यह नाम फारसी भाषा के दो शब्दों ‘पांच’ और ‘आब’ से मिलकर बना। ‘आब’ का अर्थ होता है ‘नदियां’। यह नाम पंजाब को इसलिए दिया गया है क्योंकि पांच नदियां इसे सींचती हैं।
ऋग्वेद में पंजाब को सप्तसिंधु कहा गया है और महाभारत में पंचनद। सप्तसिंधु क्षेत्र में पंजाब के क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम में सिंधु नदी तक का क्षेत्र और पूर्व में सरस्वती नदी तक का क्षेत्र जोड़ दिया जाता है। सरस्वती नदी वर्तमान समय में सूख चुकी है।
1947 में जब भारत-पाक बंटवारा हुआ और पंजाब का काफी सारा क्षेत्र पाकिस्तान में चला गया तो भारत में पंजाब की केवल तीन नदियां रह गई जिसमें से रावी नदी तो सिर्फ थोड़ी सी ही भारत में है।
1966 में पंजाब राज्य का फिर से बंटवारा किया गया और इसमें से हरियाणा और हिमाचल प्रदेश निकालकर अलग प्रदेश बना दिए गए।
पंजाब की जनसंख्या (Demographics of Punjab)
साल 2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब की कुल जनसंख्या लगभग 2 करोड़ 77 लाख है। यह भारत का अकेला राज्य है जहाँ सिख समुदाय बहुमत में है।
पंजाब की जनसंख्या धर्म अनुसार (2011)
[table]
धर्म,%
सिख,57.69
हिंदु,38.59
मुसलमान,1.9
ईसाई,1.3
जैन,0.16
बौद्ध,0.12
[/table]
पंजाब का जातीय गणित (Castes of Punjab)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
पंजाब में अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या 22% है। पिछड़ा वर्ग में सैनी , कंबोज़ , लोबनास , तरखान / रामगरिया , कुम्हार , आराइन , गुर्जर , तेली , बंज़ारे और लौहार जातियां शामिल हैं।
अनुसूचित जाति – दलित (Scheduled Castes)
अनुसूचित जातियो की संख्या पंजाब में 31.94% है जिनमें मज़हबी सिख(10%), चमार(13.1%), बालमिकी/भंगी(3.5%), बाजीगर(1.05%) और अन्य(4%) जातियां शामिल हैं।
सामान्य वर्ग (General Castes)
पंजाब में सामान्य वर्ग के लोगों की संख्या 41% है जिनमें जाट सिख(21%), ब्राह्मण, खत्री, अरोड़ा, बनिए और राजपूत शामिल हैं।
अन्य (Other)
अन्य लोगों में मुसलमान, ईसाई, बौद्ध, जैन शामिल हैं। इनकी संख्या पंजाब में 3.8% है।
पंजाब की जिलावार जनसंख्या
नीचे पंजाब की जिलावार जनसंख्या दी जा रही है। क्षेत्रफल (Area) और घनत्व (Density) वर्ग किलोमीटर (km²) के अनुसार है।
[table]
#,District,Population,Area,Density
1,Amritsar,2490891,2647,932
2,Barnala,596294,1410,419
3,Bathinda,1388859,3385,414
4,Faridkot,618008,1469,424
5,Fatehgarh Sahib,599814,1180,508
6,Firozpur,2026831,2190,380
7,Fazilka,1180483,3113,379
8,Gurdaspur,2299026,2635,649
9,Hoshiarpur,1582793,3365,466
10,Jalandhar,2181753,2632,831
11,Kapurthala,817668,1632,501
12,Ludhiana,3487882,3767,975
13,Mansa,768808,2171,350
14,Moga,992289,2216,444
15,Sri Muktsar Sahib,902702,2615,348
16,Pathankot,676598,929,728
17,Patiala,1892282,3218,596
18,Rupnagar,683349,1369,488
19,SAS Nagar,986147,1093,830
20,Sangrur,1654408,3610,449
21,SBS Nagar,614362,1267,478
22,Tarn Taran,1120070,2449,464
[/table]
प्रशासनिक विभाजन (Administrative divisions)
पंजाब के जिले
पंजाब के कुल 23 जिले हैं-
[table]
-,-,-
अमृतसर,बरनाला,बठिंडा
फिरोजपुर,फाजिल्का,फतेहगढ़ साहिब
फरीदकोट,गुरदासपुर,होशियारपुर
जालंधर,कपूरथला,पठानकोट
लुधियाना,मानसा,मोगा
SAS नगर (मोहाली),मुक्तसर,पटियाला
रूपनगर,संगरूर,SBS नगर ( नवांशहर )
तरण तारण,मालेरकोटला,-
[/table]
– फाजिल्का और पठानकोट जिले 2013 में बनाए गए थे।
– पंजाब के पांच मंडलों में बांटा गया है – पटियाला, रूपनगर, जालंधर, फरीदकोट और फिरोज़पुर
– पंजाब में कुल 83 तहसीलें और 86 उप-तहसीलें हैं।
– मालेरकोटजा जिला 2 जून 2021 को संगरूर जिले की तीन उत्तरी तहसील मालेरकोटला, अमरगढ़ और अहमदगढ़ को गठित कर बनाया गया।
Chief Minister of Punjab (After separation of Haryana)
[table]
#,मुख्यमंत्री,पार्टी,कब से,अवधि
1/1,ग्यानी गुरमुख सिंह मुसाफिर,INC,1 नवंबर 1966,127 दिन
2/1,गुरनाम सिंह,SAD,8 मार्च 1967,262 दिन
3/1,लखमन सिंह गिल,SAD,25 नवंबर 1967,272 दिन
-,राष्ट्रपति शासन,-,23 अगस्त 1968,178 दिन
4/2,गुरनाम सिंह,SAD,17 फरवरी 1969,1 वर्ष 38 दिन
5/1,प्रकाश सिंह बादल,SAD,27 मार्च 1970,1 वर्ष 79 दिन
-,राष्ट्रपति शासन,-,14 जून 1971,277 दिन
6/1,जेल सिंह,INC,17 मार्च 1972,5 साल 44 दिन
-,राष्ट्रपति शासन,-,30 अप्रैल 1977,51 दिन
7/2,प्रकाश सिंह बादल,SAD,20 जून 1977,2 साल 242 दिन
-,राष्ट्रपति शासन,-,17 फरवरी 1980,110 दिन
8/1,दरबारा सिंह,INC,6 जून 1980,3 साल 126 दिन
-,राष्ट्रपति शासन,-,10 अक्टूबर 1983,1 वर्ष 354 दिन
9/1,सुरजीत सिंह बरनाला,SAD,29 सितंबर 1985,1 वर्ष 255 दिन
-,राष्ट्रपति शासन,-,11 जून 1987,4 साल 259 दिन
10/1,बेअंत सिंह,INC,25 फरवरी 1992,3 साल 187 दिन
11/1,हरचरण सिंह,INC,31 अगस्त 1995,1 वर्ष 82 दिन
12/1,राजिंदर कौर भट्टल,INC,21 नवंबर 1996,82 दिन
13/3,प्रकाश सिंह बादल,SAD,12 फरवरी 1997,5 साल 14 दिन
14/1,अमरिंदर सिंह,INC,26 फरवरी 2002,5 साल 3 दिन
15-16/4-5,प्रकाश सिंह बादल,SAD,1 मार्च 2007,10 साल 15 दिन
17/2,अमरिंदर सिंह,INC,16 मार्च 2017,20 सितंबर 2021
18/1,चरणजीत सिंह चन्नी,INC,20 सितंबर 2021,16 मार्च 2022
19/1,भगवंत मान,AAP,16 मार्च 2022,अवलंबी
[/table]
ध्यान दें
1. INC का मतलब है Indian National Congress और SAD का मतलब है Shiromani Akali Dal.
2. जो # के नीचे x/y लिखा गया है उसमें x का मतलब है कि चुनाव जा मुख्यमंत्री के बदल के बाद वो कितने नंबर का मुख्यमंत्री है और y का मतलब है कि वो व्यक्ति कौन सी बार पंजाब का मुख्यमंत्री बन रहा है।
कुलदीप हासदा says
पांच नदियों का नाम जो पंजाब को बनाती हैं
Sahil kumar says
जेहलम, चिनाब, सतलुज, रावी और व्यास।
Shahid Afridee says
Bahut hi badiya jankari share ki hai aapne usefull post. Thanks for sharinng this post.
ajay says
bhai mere adnow me $20 hai but mai paypal me withdraw nahi kar pa raha …kya ab minimum 20 $ nahi rahi…
guide me kaise mai is bal ko withdraw kr paun
Sahil kumar says
Ajay ji aap Adnow ki team ko message kare. Ticket ka jo option hota hai uski help se.
laxman jati bhandu says
very nice post.sahil ji rajasthan ke bare me bhi likhe,please.