अपने इंजनों को गति देने के लिए तैयार हो जाइए और कारों की आकर्षक दुनिया में सवारी करने के लिए तैयार हो जाइए! अपने आविष्कार से लेकर नवीनतम अत्याधुनिक तकनीकों तक, कारों ने हमारी कल्पनाओं पर कब्जा कर लिया है और हमारे यात्रा करने के तरीके को बदल दिया है। इस पोस्ट में, हम कारों के बारे में कुछ ऐसे रोचक तथ्य जानेंगे जो आपको चकित कर देंगे। तो, अपनी सीट की पेटी बांध लें और मोटर वाहन के चमत्कारों की दुनिया में इस रोमांचक यात्रा पर हमारे साथ शामिल हों!
कारों से जुड़े 19 रोचक और मज़ेदार तथ्य
1. इस समय दुनिया में कारों की संख्या लगभग 100 करोड़ है।
2. साल 2016 में 7 करोड़ 20 लाख नई कारों का निर्माण किया गया था, यानि कि हर दिन करीब 1 लाख 70 हज़ार कारों का।
3. अगर हम किसी कार से 95 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चाँद की और जाना शुरू करें, तो हमें चाँद पर पहुँचने में 168 दिन लगेंगे।
4. एक औसतन कार के लगभग 30 हज़ार पुर्जे होते हैं।
5. जो कारें इथेनॉल से चलती है, उनमें से 92% की बिक्री ब्राज़ील में होती है। इथेनॉल एक ऐसा Fuel होता है जिसे पेड़ पौधों की सामग्री से तैयार किया जाता है। इथेनॉल तैयार करने के लिए मुख्य रूप से गन्ने का उपयोग किया जाता है।
6. अब तक जितनी रोल्स रॉयस (Rolls-Royce) कारें बनाई जा चुकी है, उनमें से 75 फीसदी की बिक्री हो चुकी है। रोल्स रॉयस दुनिया की सबसे महंगी कार है जिसकी भारत में कीमत लगभग 6 करोड़ 25 लाख रूपए है। [1]
7. दुनिया का सबसे पहला Car Accident अमेरिका के ऑहियो (Ohio) राज्य में साल 1891 में हुआ था।
8. जब कार में रेडियो की शुरूआत हुई थी, तब कई लोगों ने इसका विरोध किया था क्योंकि उनका विचार था कि इससे ड्राइवर का ध्यान भटक सकता है।
9. रूस में गंदी कार चलाना गैरकानूनी है। [2]
10. 1 जुलाई 2014 तक मध्य एशिया के तुर्कमेनिस्तान देश में हर ड्राइवर को कार चलाने के लिए 120 लीटर पैटरोल फ्री में मिलता था।
11. दुनिया की सबसे तेज़ चलने वाली कार का नाम है – बुगाटी वेरॉन सुपर स्पोर्ट (Bugatti Veyron Super Sport)। यह कार 431 km/h की रफ़्तार से सड़कों पर दौड़ सकती है। इस कार का लाइसेंस आसानी से नहीं मिलता इसलिए इस कार को आम कारों में नही गिना जाता।
12. एक कार अपनी जिंदगी के 98% समय में खड़ी रहती है।
13. किसी कार दुर्घटना के दौरान 40% ड्राइवर ब्रेक नहीं दबाते।
14. 80% से ज्यादा कारों को दोबारा से नई जैसी बनाया जा सकता है।
15. कार चलाते समय मोबाइल पर कोई मैसेज टाइप करने से दुर्घटना होने की संभावना 23 गुना बढ़ जाती है।
16. साल 2013 में अमेरिका में कार दुर्घटनाओं में जितने बच्चे मारे गए थे, उनमें से 38% बच्चे सिर्फ इसलिए मारे गए क्योंकि उन्होंने सीट-बेल्ट नहीं पहनी थी।
17. इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 40% बढ़ी है। ग्लोबल मार्केट में हिस्सेदारी 2.6% ही है।
18. अगर आप कार की स्पीड को 70 से 80 किमी प्रति घंटा या इससे कम रखते हैं तो इससे 8% प्रदूषण कम किया जा सकता है।
19. अगर हम कार को 100 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार पर चलाते हैं, तो 28% ईंधन की खपत ज्यादा लगती है।
Faizan Mirza says
Very Nice information
AMAN says
अनुमान है कि आने वाले समय मे कार पेट्रोल और डीज़ल की बजाय पानी से चलेगी ”
ओर इस तरह का परीक्षण भारत मे हो चुका है
Sahil kumar says
पानी से तो नही, बिजली और अन्य शक्ति साधनों से जरूर चलेंगी।
Aman soni says
Sir mene ye puchna hai ke insaan behos kese ho jata hai jb wo kisi accident ya kisi dusri chiz ko dekhta hai
Sahil kumar says
A person may become temporarily unconscious (faint) when sudden changes occur within the body. Common causes of temporary unconsciousness include: … syncope (loss of consciousness due to lack of blood flow to the brain) dehydration.
Anuj... says
Bajirao…Sivaji jese samrat ke bare me jankari post karna sahil bhai..