प्राचीन ग्रीक सभ्यता जिसे हम युनानी सभ्यता को इतिहास की सबसे महान सभ्यताओं में से एक गिना जाता है। यह सभ्यता आठवी शताब्दी ईसा-पूर्व से छठी शताब्दी ईसवी तक ग्रीस, बुलगारिया और तुर्की के कुछ भागों पर बढ़ी-फुली थी।
पश्चिमी इतिहासकारों के लिए युनानी सभ्यता हमेशा से ही बहुत महत्वपूर्ण रही है क्योंकि आधुनिक पश्चिमी संस्कृतियों की सबसे गहरी जड़ इसी सभ्यता को माना जाता है और इस सभ्यता के बाद आने वाले रोमन साम्राज्य पर भी इसका गहरा असर पड़ा जिसकी छाप आज भी देखी जा सकती है।
प्राचीन ग्रीक सभ्यता ने अपने 1300 साल लंबे काल में विश्व को कई महान हस्तियां दी है जिनमें से 25 के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है।
Table of Contents
प्राचीन युनान के महान दार्शनिक

सुकरात (Socrates) – सुकरात ग्रीक के पहले महान दार्शनिक थे जिनके बारे में हम बचपन से किताबों में पढ़ते आए हैं। उन्हें पश्चिमी दर्शन का जनक भी कहा जाता है। उन्होंने विज्ञान, राजनीति और आध्यातिमिक में अपने महत्वपूर्ण विचार दिए।
प्लेटो (Plato) – प्लेटो जा अफ़्लातून सुकरात के शिष्य थे। उन्होंने सुकरात की मौत के बाद उनको लेकर कई तरह की रचनाएं की। उन्होंने एथेंस शहर में एक अकादमी की स्थापना भी की।
अरस्तु (Aristotle) – अरस्तु प्लेटो के शिष्य और सिकंदर के गुरू थे। वो दार्शिनिक होने के साथ-साथ एक वैज्ञानिक भी थे। भौतिक विज्ञान में उन्हें खासी रूचि थी। अरस्तु ने अपने गुरु प्लेटो के कार्य को आगे बढ़ाया।
प्राचीन युनान के महान वैज्ञानिक
आर्किमिडीज़ (Archimedes) – आर्किमिडीज़ को इतिहास के सबसे महान गणितज्ञों और वैज्ञानिकों में से एक गिना जाता है। इन्होंने गणित और भौतिकी में कई खोज़ें की तथा इसके सिवाए कई आविष्कार भी किए।
अरिस्तरखस (Aristarchus) – अरिस्तरखस एक खगोल विज्ञानी और गणितज्ञ थे। यह शायद पृथ्वी के पहले इंसान थे जिन्होंने यह बताया था कि पृथ्वी नहीं ब्लकि सूर्य ब्रह्मांड के केंद्र में स्थित है।
यूक्लिड (Euclid) – यूक्लिड को ज्यामिती (Geometry) का पिता कहा जाता है। उन्होंने Geometry पर elements नाम की किताब लिखी थी जो गणित इतिहास की सबसे मशहूर किताबों में से एक है।
हिपोक्रेटिस (Hippocrates) – हिपोक्रेटिस चिकित्सा विज्ञान से जुड़े हुए थे। उन्हें पश्चिमी चिकित्सा शास्त्र का जन्मदाता भी माना जाता है।
पाइथागोरस (Pythagoras) – पाइथागोरस के बारे में तो हम बचपन में ही पढ़ चुके है कि वो एक महान गणितज्ञ थे जो पाइथागोरस थ्युरम के लिए जाने जाते है। (जरूर पढ़ें – भारत में ” बोधायन प्रमेय ” को पाईथागोरस थ्युरम के नाम से क्यों पढ़ाया जाता है?)
प्राचीन युनान के महान नाटककार
एस्किलसस (Aeschylus) – एस्किलसस ग्रीक के महान लेखक थे जिन्हें ट्रेजडी का पिता भी कहा जाता है। उनके लिखे गए दुःखद नाटक आज भी खेले जा सकते है।
सोफोक्लीज़ (Sophocles) – सोफोक्लीज़ ने लगभग 123 नाटक लिखे थे पर वर्तमान समय में उनके केवल 7 नाटक ही पूरी तरह से उपलब्ध हैं। सोफोक्लीज़ ने लिखने के सिवाए ड्रामा थियेटरों में एक्टिंग भी की थी।
यूरोपीड्स (Euripides) – यूरोपीड्स ग्रीक के आखरी ट्रेजड़ी लेखकों में से एक है। उन्होंने अपनी रचनाओं में महिलाओं के किरदार को मज़बूती दी थी और कुछ बुद्धिमान दासों के किरदार भी अपनी रचनाओं में जोड़े।
अरिस्तोफनेस (Aristophanes) – अरिस्तोफनेस कॉमेडी नाटक लिखने के लिए जाने जाते है। उन्हें कॉमेडी का पिता भी कहा जाता है। इनके द्वारा लिखे गये 11 नाटक आज तक सुरक्षित हैं।
प्राचीन युनान के महान कवि
ईसप (Aesop) – यह ऐसा कवि है जिसके बारे में इतिहासकार एक मत नही है कि यह था भी या नहीं। पर एक कहानी संग्रह Aesop Fables का श्रेय इसे दिया जाता है। (जरूर पढ़ें – ईसप की कहानियाँ)
हेसिओद (Hesiod) – हेसिओद ने ग्रीक के ग्रामीण जीवन जीवन के ऊपर एक किताब लिखी थी जिसे Works and Days के नाम से जाना जाता है। इस किताब की सहायता से इतिहासकारों को प्राचीन ग्रीक के लोगों के रोज़मरा के जीवन के बारे में समझने में सहायता मिली है। उनकी थियोजेनी (Theogony) नाम की कविता से ग्रीक मिथकों को समझने में काफी सहायता मिली है।
होमर (Homar) – होमर को प्राचीन ग्रीक का ही नही बल्कि युरोप का सबसे महान कवि माना जाता है। अंधे होने के बावजूद उन्होंने दो महाकाव्यों की रचना की – इलियड और ओडिसी। ओडिसी महाकाव्य की कहानी तो आपने शायद अपने The War of Troy के नाम से किसी क्लास के इंग्लिस कोर्स में सुनी होगी जिसमें ट्राय का राजकुमार स्पार्टा की रानी हेलेन का अपहरण कर ट्राय नगर ले गया। इस अपमान का बदला लेने के लिए ही ग्रीस के सभी राजाओं और वीरों ने मिलकर ट्राय पर आक्रमण किया।
पिंडार (Pindar) – पिंडार को प्राचीन ग्रीक के 9 गीत कवियों (lyric Poets) में से सबसे महान माना जाता है।
सैफो (Saphho) – सैफो भी ग्रीक के एक गीत कवि थे जो अपने समय में अपनी रोमैंटिक कविताओं के लिए जाने जाते थे।
प्राचीन युनान के महान इतिहासकार
हिरोडोटस (Herodotus) – हिरोडोटस युनान के पहले प्रमुख्य इतिहासकार थे जिन्होंने पर्शियन युद्धों का सिलसिलेवार वर्णन किया है। उन्हें “इतिहास का पितामा” भी कहा जाता है।
थ्यूसडिडेस (Thucydides) – थ्यूसडिडेस इतिहासकार होने के साथ – साथ एक दार्शनिक और सेनापति भी थे। उन्होंने प्राचीन ग्रीक के दो राज्यो स्पार्टा और एथेंस के बीच हुए युद्ध को विस्तार पूर्वक 8 भागों में लिखा था।
प्राचीन युनान के महान नेता

सिकंदर (Alexander) – सिकंदर ग्रीक के मकदूनिया राज्य का राजा था जिसका सपना पूरे संसार को जीतना था। अपने इस उद्देश्य के लिए वो कई देशों को जीतता हुआ भारत पहुँचा। भारत में कड़ी टक्कर मिलने के कारण उसको वापिस लौटना पड़ा। (जरूर पढ़ें – सिकंदर की 8 सच्चाईयां जो उसके विश्व विजेता होने के भ्रम को तोड़ देगीं।)

क्लिस्टेनिस (Cleisthenes) – क्लिस्टेनिस ने प्राचीन ग्रीक में लोकतंत्र की नींव मज़बूत करने में सहायता की। उन्होंने ऐसे संविधान की रचना करने में सहायता की जिसमें सबको समान अधिकार मिले।
पेरीकल्स (Pericles) – पेरीकल्स ग्रीक सभ्यता के सुनहरी दौर के दौरान हुए। उन्होंने लोकतंत्र को पनपने में सहायता कि और ऐसी इमारतों का निर्माण करवाया जो आज भी अस्तित्व में है।
anil binjekar says
Thanks Sahil ji
anil binjhekar says
Sahil ji .Sikandar ka god,bhagvan kaun tha
Sahil kumar says
प्राचीन ग्रीक के लोग कई देवी देवताओं को मानते थे जैसे कि हिंदु। सिकंदर अपने आपको देवता हरकुलीज़ का अवतार मानता था और एक देवी जिसे हिंदी में मितरा कहा जाता है की पूजा करता था।
अमर नाथ सोनू says
लेकिन सर जी।सिकंदर की माता युद्ध के देवता का अराध्य करती थी।
Sahil kumar says
हिंदुओं की तरह युनानियों के भी बहुत सारे देवी देवता थे।