असम उत्तर – पूर्वी भारत का एक बड़ा राज्य है जो कई तरह की पर्वत मालाओं से घिरा हुआ है। प्राचीन काल से विभिन्न जातियां इस प्रदेश की पहाड़ियों और घाटियों में समय-समय पर आकर बसी और यहाँ की मिश्रित संस्कृति में अपना योगदान दिया। इस पेज पर आपको असम के इतिहास, भूगोल, जनसंख्या, धर्म आदि से जुड़े रोचक, मजेदार और अनसुने तथ्य जानने को मिलेंगे।
- राजधानी – दिसपुर
- आधिकारिक भाषा – असामी, बंगाली और हिंदी
- क्षेत्रफल – 78,438 km²
- जनसंख्या – 3,12,05,576 (2011)
- साक्षरता दर – 72.18%
- जिले – 33
- विधानसभा सीटें – 126
- लोकसभा सींटे – 14
- राज्यसभा सीटें – 7
- स्थापना – 15 अगस्त 1947 (बाद में इसके कई हिस्से अलग करके और राज्य बना दिए गए)
- पहले मुख्यमंत्री – गोपीनाथ बोरडोलोई
- पहले राज्यपाल – मुहम्मद शलेह अकबर हैदरी
Amazing Facts About Assam In Hindi
असम की जनसंख्या से जुड़े आंकड़े
1. साल 2011 की जनसंख्या के अनुसार असम 3 करोड़ 12 लाख की आबादी के साथ भारत का 15वां सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है।
2. भाषाएं – असमिया असम में बोली जाने वाली सबसे बड़ी भाषा है जिसे करीब 49% बोलते है। इसके बाद बांग्ला (27%), हिंदी (6%), बोडो (5%), नेपाली (2.12%), और अन्य भाषाओं का नंबर आता है।
3. धर्म – 2011 की जनसंख्या गणना के अनुसार असम की 61% आबादी हिंदू है जबकि 35% मुसलमान, 4% ईसाई तथा बाकी बौद्ध, जैन और अन्य धर्मों से संबंधित है।
4. आपको जानकर हैरानी होगी कि 2001 में असम में हिंदू आबादी 64% थी परंतु बांग्लादेश से लगातार आ रहे मुस्लिम घुसपैठियों की वजह से हिन्दू आबादी का अनुपात कम हो गया है। असम के 10 जिले मुस्लिम बहुल है।
असम के इतिहास से जुड़े तथ्य
5. असम का इतिहास बहुत प्राचीन है, असम को प्राचीन काल में प्राग्ज्योतिषपुर (जा पराग ज्योति चिन्ह) कहा जाता था।
6. असम का वर्णन महाभारत में भी मिलता है। महाभारत के अनुसार महाभारत युद्ध के समय प्राग्ज्योतिषपुर का राजा भगदत्त था जिसने श्री कृष्ण के कहने पर महाभारत युद्ध में पांडवों का साथ दिया था।
7. मौर्य काल के समय असम का पश्चिमी भाग मौर्य साम्राज्य का हिस्सा था जिसे शायद महाराज चंद्रगुप्त मौर्य ने जीता था।
8. चौथी सदी के राजा समुद्रगुप्त के इलाहाबाद शिलालेख से पता चलता है कि कामरूप (पश्चिमी असम) और देवास (मध्य असम) गुप्त साम्राज्य का हिस्सा थे। इसी समय असम के पूर्वी भाग पर वर्मनों का राज था जो सन 650 में खत्म हुआ।
9. वर्मनों के शासन के अंत के बाद असम पर म्लेच्छ वंश (655 – 900 ईसवी) और पाल वंश (900 से 1100 ईसवी) का राज रहा, इसके बाद कई सालों तक यह कई कमजोर राज्यों में बंट गया।
10. सन 1228 ईसवी में चाउ लुंग सिउ का फा नाम के राजा ने अहोम वंश की स्थापना की जो 1829 तक यानी कि लगभग 600 सालों तक बना रहा। इसके बाद अहोम वंश को अंग्रेजों ने हरा दिया और असम पर ब्रिटिश शासन लागू हो गया।
11. मध्यकाल में मुस्लिम शासकों ने असम पर जीत हासिल करने की कई कोशिश की पर सब के सब असफल रहे। औरंगजेब के सेनापति मीर जुमला ने असम के थोड़े से पश्चिमी क्षेत्र को जीता पर जल्द ही अहोमों ने उसे भगा दिया। इस तरह से असम कभी भी मुस्लिम शासकों के कब्जे में नहीं रहा।
12. आजादी के बाद असम एक बड़ा राज्य था जिसकी राजधानी शिलांग थी। संस्कृति पर आधारित अलग राज्यों की मांग को लेकर साल 1968 में नागालैंड को और फिर 1972 में मेघालय और मिजोरम को असम से अलग कर दिया गया।
13. राज्य की राजधानी शिलांग मेघालय राज में चली गई थी जिसके बाद दिसपुर को असम की राजधानी बनाया गया।
असम के भौगोलिक तथ्य
14. असम 78,438 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ भारत का 17वां सबसे बड़ा राज्य है जो जिसकी सीमा सभी उत्तरी पूर्वी राज्यों से मिलती है तथा इसकी अंतर्राष्ट्रीय सीमा भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार से मिलती है।

15. ब्रह्मपुत्र नदी को असम की life line कहा जाता है। यह राज्य के बिलकुल बीच से गुज़रती है और ब्रह्मपुत्र नदी की घाटी करीब 100 किलोमीटर चौड़ी और 1000 किलोमीटर लंबी है।
16. असम में ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा बनाया गया माजुली द्वीप (Majuli Island) विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वारा बनाया गया द्वीप है।
17. असम के काजीरंगा और मानस नैशनल पार्क एक सींग वाले गेंडे और हाथियों के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।
18. असम संसार में सबसे ज्यादा जैव विविधता वाला प्रदेश है जिसमें घास के मैदानों से लेकर बांस के जंगल और उष्णकटिबंधीय वर्षावन (tropical rainforests) शामिल है। इस राज्य को इसकी खूबसूरत हरियाली, साल के पेड़ों के जंगलों और जंगलों पर आधारित उत्पादों (products) के लिए भी जाना जाता है।
19. असम में भारत की सबसे ज्यादा जंगली भैंसे रहती है। इसके सिवाए पक्षियों की सबसे ज्यादा प्रजातियां भी इसी राज्य में है। असम में लगभग 820 तरह के पक्षी पाए जाते है और करीब 190 प्रजातियां स्तनधारी जीवों की है।
20. गुवाहाटी असम का सबसे बड़ा शहर है, आपको जानकर हैरानी होगी कि गुवाहाटी संसार की Top 100 fastest growing cities में शामिल है।
असम की आर्थिकता से जुड़े रोचक तथ्य
21. प्रति व्यक्ति आमदनी के हिसाब से असम का स्थान सभी राज्यों में पीछे से चौथे स्थान पर आता है। सिर्फ बिहार, उत्तर प्रदेश और मणिपुर ही असम से पीछे है।
22. असम में भारत के सबसे ज्यादा कच्चे तेल के भंडार है। असम में भारत का लगभग 50% खनिज तेल का भंडार सुरक्षित है। भारत की 25% पेट्रोलियम जरूरतें असम से ही प्राप्त होती है।
23. असम चाय उत्पादन के मामले में भारत में नंबर 1 है। यह भारत की 55% चाय का और संसार की 16% चाय का उत्पादन करता है।
24. असम संसार का सबसे बड़ा मोगा रेशम उत्पादक प्रदेश है।
Anonymous says
Mujhe bht accha knowledge mila,,isiliye thank u
Ronika Nazmi
Ganesh says
Bahut badiya
Anonymous says
it’s north east state
Sahil kumar says
Sorry, Correction Done.
HindIndia says
बहुत ही बढ़िया article है। …. Thanks for sharing this!! 🙂 🙂