[table]
Country,Sri Lanka
Capital,Sri Jayawardenepura Kotte (श्री जयवर्धनापुरा-कोट्टी)
Official Language,सिंहला और तमिल
Area,65`610 km²
Population, 2 Crore
Population Density,323/km²
Phone Code,+94
Currency,Sri Lankan rupee (LKR)
Internet TLD,.lk
[/table]
Amazing And Interesting Facts About Sri Lanka in Hindi
1. भारत के दक्षिण से श्रीलंका की दूरी मात्र 31 किलोमीटर है।
2. वर्ष 1972 तक श्रीलंका का नाम सीलोन था जिसे बदल कर ‘लंका‘ कर दिया गया और वर्ष 1978 में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द ‘श्री‘ जोड़कर ‘श्रीलंका‘ कर दिया गया।
3. रामायण पहली पुस्तक है जिसमें श्रीलंका का वर्णन किया गया है, वो भी विस्तार से।
4. भारत और श्रीलंका के बीच श्री राम की वानर सेना द्वारा बनाया गया पुल रामसेतु आज भी मौजूद है। मंदिर के अभिलेखों के अनुसार रामसेतु पूरी तरह से सागर के जल से ऊपर स्थित था, 1480 ईसवी में एक चक्रवात ने इसे नष्ट कर दिया।
5. श्रीलंका का राष्ट्रीय खेल वालीबॉल है, हालांकि यहां का सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल क्रिकेट है। श्रीलंका 1996 में Cricket World Cup जीत भी चुका है।
6. आज से 2300 साल पहले श्रीलंका की सारी आबादी हिंदु धर्म को मानती थी। तीसरी सदी ईसा-पूर्व में सम्राट अशोक ने अपने पुत्र महेन्द्र को श्रीलंका में बौद्ध धर्म का प्रसार करने के लिए भेजा और वहां के राजा ने बौद्ध धर्म को राज धर्म घोषित कर दिया।
वर्तमान श्रीलंका की धार्मिकता इस तरह से है-
[table]
धर्म,प्रतीशत
बौद्ध,70%
हिंदु,15%
ईसाई,8%
मुसलमान,7%
[/table]
7. श्रीलंका में कई जातीय समूह रहते है जिनमें से सिंहल और तमिल प्रमुख हैं।
श्रीलंका के जातीय समूह इस प्रकार हैं-
[table]
जातीय समूह,प्रतीशत
सिंहली,73.8%
तमिल,13.9%
मूर,7.2%
भारतीय तमिल,4.6%
अन्य,0.5%
[/table]
8. 23 जुलाई 1983 से श्रीलंका में बहुसंख्यक सिंहला और अल्पसंख्यक तमिलों के बीच ग्रह युद्ध शूरू हुआ जो 25 सालों तक चला और साल 2009 में जाकर खत्म हुआ। सरकारी आंकड़ो के अनुसार इस ग्रह युद्ध में लगभग 80 हज़ार लोग मारे गए।
9. श्रीलंका में चले ग्रह युद्ध के दौरान तमिलों का एक आतंकी संगठन लिट्टे (LTTE) बना। लिट्टे आतंकी संगठन के आतंकी ने ही भारत के भूत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की थी।
10. श्री लंका के कुल 9 राज्य है जिनके कुल मिलाकर 25 जिलें हैं।
11. हिंदमहासागर में श्रीलंका का आकार एक मोती की तरह है जिस कारण इसे ‘हिंद महासागर का मोती‘ (Pearl of Indian Oceon) भी कहते हैं।
12. श्रीलंका का सबसे ऊँचा बिंदू Mount Pedro (माऊँट पीड्रो) पहाड़ है जिसकी ऊँचाई 2,524 मीटर है। स्थानीय लोग इसे पिदुरुतालांगला (Pedurutalagla) कहते हैं। इस पर चढ़ाई करने की मनाही है, क्योंकि इसे सैनिक कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है।
13. Sri Lanka प्रति व्यक्ति आमदन के हिसाब से भारत के बाद साउथ ऐशिया का दूसरा सबसे अमीर देश है।
14. साऊथ एशिया में श्रीलंका के लोग सबसे ज्यादा पढ़े लिखे हैं। यहां पर साक्षरता दर 92% है।
15. 1800 ईसवी में श्रीलंका के समुंद्री इलाको पर अंग्रेजो़ ने अधिकार कर लिया था और 1818 ईस्वी में कैंडी के राजा के आत्मसमर्पण के बाद पूरे श्रीलंका पर अंग्रेज़ों का अधिकार हो गया।
16. दूसरे विश्वयुद्ध के बाद 4 फरवरी 1948 को श्रीलंका को अंग्रेज़ों से आज़ादी मिली।
17. Sri Lanka पहला देश है जिसका पहला प्रधानमंत्री एक महिला थी। श्रीमावो भंडारनायके श्रीलंका के पहले प्रधानमंत्री थे।
18. श्रीलंका में पानी के झरने बहुत ज्यादा पाए जाते है, देश की ज्यादातर बिजली इन्हीं झरनों से तैयार की जाती है।
19. अनुराधापुर श्रीलंका का एक प्राचीन शहर है जो लगभग 1400 सालों तक इस देश की राजधानी रहा। उस समय इसे अनुराधापुर साम्राज्य के नाम से जाना जाता था।
20. श्रीलंका के लोगों का मुख्य भोजन चावल है जिसे वो तीनों समय करी के बड़े चाव से साथ खाते हैं।
21. श्रीलंका के झंडे में जो सोने का शेर लाल रंग के ऊपर हाथ में तलवार लिए हुए है, वह यहां के सिंहला जाति के लोगों को दर्शाता है। चार पत्तियां और सुनहरा बार्डर बौद्ध धर्म को दर्शाते हैं। झंडे में दो अन्य हरी और भगवा पट्टियां यहां के मुस्लिम और तमिल लोगों को दर्शाती हैं। तमिल लोग हिंदू हैं, इसलिए उनके लिए भगवा रंग दर्शाया गया है।
22. श्रीलंका के कैंडी शहर में एक बौद्ध मंदिर है जहां भगवान बुद्ध के एक दाँत का अवशेष अभी तक सुरक्षित रखा हुआ है।
23. साल 2004 के अंत में हिंद महासागर में आई भयंकर सुनामी से सबसे ज्यादा नुकसान श्रीलंका को ही हुआ। इस सुनामी की वजह से लगभग 2 लाख लोग मारे गए थे जिसमें से 40 हज़ार अकेले श्रीलंका थे।
24. श्रीलंका का एकमात्र इंटरनेशनल एयरपोर्ट कोलंबो शहर में है।
25. 20वीं सदी की शुरुआत में श्रीलंका में लगभग 10 से 15000 हाथी हुआ करते थे लेकिन अब इनकी संख्या घटकर 6000 के करीब रह गई है।
26. श्रीलंका का मुख्य भोजन चावल और कढ़ी है। यहां की पारंपरिक थाली में आपको चावल और करी के साथ कई तरह की सब्जियां, सलाद, मसालेदार मांस व मछलियां एक साथ मिलेंगी। यहां गुड़हल के फूलों को उबाल कर एक खास तरह की कढ़ी बनाई जाती है।
More Countries Facts
- कीवीयों के देश New Zealand से जुड़े 22 मज़ेदार तथ्य
- ऑस्ट्रेलिया से जुड़े 20 मज़ेदार और रोचक तथ्य
- फ्रांस देश के बारे में 36 रोचक तथ्य
Note – श्रीलंका के बारे में यह पोस्ट हमारी Countries category का हिस्सा है। Countries category में बाकी देशों के बारे में जानकारी दी गई है, उसे ज़रूर देखें।
Sarjeet poonia says
Sir srilanka ka varsha yudh kab khatam hua 2009 ya 2008
Ek exam tha 2018 me usme pucha tha uss bharti ne 2008 utar maana tha
Sahil kumar says
सरजीत जी युद्ध खत्म होने और इसकी घोषणा होने के समय में अंतर यह कारण हो सकता है। वैसे सही उत्तर 2009 ही होना चाहिए।
vivek says
nikola tesla ke bare me detail se jankari milegi kya
Sahil kumar says
It has been already posted. Please see – निकोला टेस्ला वैज्ञानिक की कहानी, जिसने पृथ्वी को प्रकाश से सजाया.
अरविंद says
विश्व मैं सिर्फ लंका के आगे ही श्री सम्मान सूचक अक्छर लगाकर श्रीलंका कहा जाता है क्यों???
Sahil kumar says
ये श्री, हमारे भारतीय उपमहाद्वीपों के आगे ही लग सकता है, क्योंकि ये हमारी भारतीय भाषाओं का ही शब्द है। इसके सिवाए जैसे ब्रिटेन को ग्रेट ब्रिटेन भी कह देते हैं, आदि।
anjali says
Mera ek presn hai ki jb srilanka ka name 1978 mei rkha gya tha to phir ramayan mei srilanka name kaha se aya ?
Sahil kumar says
रामायण में इसे केवल लंका कहा गया है। आप अगर ध्यान से रामायण को देखेंगे, तो आपको पता चल जाएगा।
Sanjay Kumar says
Lanka ka name 1972 me silon ko badal Kar Kiya gaya to ramayan me kaise jikar hai.
Sahil kumar says
संजय जी, यह श्रीलंका का प्राचीन नाम है।
Yogendra Singh says
Ramayana mein bataya gaya ki Shrilanka se Bharat ki duri 400 kosh hai aur yahan per sirf 31kms bataya gaya.
Nischal Navin says
समुद्र मे आए बाढ़ के कारण जल का लेवल बहुत बढ़ गया रामायण के समय से इस लिए घट गया ।
Murari Yogi says
This is the lovely information about the shri lanka and most important information is that Lanka is a pearl of indian oceon ( hind mahasahar ) .
mahesh guotam says
Jab 1972 me srilanka to ramayan
Kyo likha hai .
pls ansar de
Sahil kumar says
महेश जी रामायण में इसका वर्णन लंका के रूप में है।
M verma says
१९७२ तक सीलोन था १९७२ में लंका हुआ जो १९७८ में श्री लंका तब रामायण में लंका कहा से आगया
Sahil kumar says
अरे भाई प्राचीन नाम लंका था, उसके बाद सीलोन हुआ और फिर श्रीलंका। वैसे ही जैसे भारत का पहले नाम जम्बूद्वीप, आर्यवर्त, हिंदुस्तान, ‘भारतवर्ष’ आदि हुआ करता था। आज के भारत का नाम भारतवर्ष से लिया गया है।
JAY THAKUR says
Knowledgefull post and thanks for this