बंदर जिन्हें हम मंकी भी कहते हैं, बहुत ही बुद्धिमान और शरारती जानवर होते हैं। यह जानवर हम इंसानों के सबसे क़रीबी रिश्तेदार हैं। मनुष्य भी समय के साथ बंदर से ही विकसित हुआ है, और इसलिए आज भी हमारा 98% DNA इन जानवरों से मेल खाता है।
आइए, आपको बंदरों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताते हैं।
बंदर के बारे में रोचक जानकारियां – Monkeys in Hindi
1. बंदरों को दो वर्गो में बाँटा गया है – पहले प्राचीन दुनिया के बंदर जो एशिया और अफ्रीका में पाए जाते है, और दूसरे नवीन दुनिया के बंदर जो दक्षिणी अमेरिका में पाए जाते हैं।
2. नवीन दुनिया के बंदरों के 36 दाँत होते हैं, जबकि प्राचीन दुनिया के बंदरों के 32.
3. बंदर आम तौर पर पेड़ो, घास के मैदानों, पहाड़ों और जंगलों में रहते हैं।
4. मनुष्यों के सिवाए केवल बंदर ही इकलौते ऐसे प्राणी हैं, जो केलों के छिलके उतारकर खाते हैं। शायद आपको न पता हो कि ये केले को उल्टा छीलते हैं।
5. बंदर नकल करने की कला में बहुत माहिर होते हैं, इसलिए इन्हें बड़ी ही आसानी से प्रशिक्षित किया जा सकता है।
6. बंदर फलों, फूलों और पत्तों के अलावा कीड़े और रेंगने वाले प्राणियों को भी खाते हैं।
7. जापान में एक रेस्टोरेंट है जहां पर बंदरों को वेटर के रूप में रखा गया है।
8. कभी भी बंदरों को छूने की कोशिश ना करें, क्योंकि यह उन्हें अच्छा नहीं लगता, और वो आप पर हमला भी कर सकते हैं।
9. वर्तमान समय में बंदरों की 264 प्रजातिओं को खोज़ लिया गया है।
10. आपको यकीन नहीं होगा लेकिन बंदरों को गिनती करना भी सिखाया जा सकता है।
11. बंदरों के समूह को अंग्रेज़ी में ‘troop’ कहा जाता है।
12. 2011 में पाकिस्तान ने एक बंदर को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार कर लिया क्योंकि वह बार्डर पार कर भारत की तरफ जा रहा था।
13. चिम्पांज़ी बंदरों की एक किस्म है, अगर इन्हें अपने किसी उचित काम का फल ना मिले तो यह हमारी तरह खीझ जाते हैं। यह कहना है अमेरीका की एक यूनिवर्सिटी का, जिसने एक ऐसा खेल तैयार किया जिसमें फ़ैसले लेने होते थे और जीतने पर खाने की चीज़ें मिलती थीं। इसमें खेल में हारने वाले बंदरों को स्वादिष्ट केले के बजाय हल्का खीरा दिया गया तो उन्होंने ऐसी प्रतिक्रिया की जिसे बंदरों की खीझ कहा जा सकता है।
14. साल 2000 से 14 दिसंबर के दिन को “World Monkey Day” के रूप से मनाया जा रहा है।
15. सभी बंदरों के पास खुद का फिंगरप्रिंट होता है।
16. साल 1949 में एक बंदर को 133 किलोमीटर की ऊंचाई पर अंतरिक्ष उड़ाया गया था। उसका नाम Albert II रखा गया था।
17. बंदर, महिला साथी को सेक्स के लिए लुभाने के लिए पहले अपने हाथों पर पेशाब करते है और फिर उसे पूरे शरीर पर रगड़ लेते है।
18. चीन और मलेशिया में मरे हुए बंदर के दिमाग को बड़े चाव से खाया जाता है।
19. ‘Howler‘ प्रजाति के बंदर की चीख 5 km दूर से सुनी जा सकती है।
20. जब बंदरों को शीशा दिया जाता है तो ये सबसे पहले अपने गुप्तांगों का निरीक्षण करते है।
21. बंदरियाँ अपने पेट में बच्चे को 134 से 237 दिनों तक रखने के बाद जन्म देती है।
22. एक सामान्य बंदर का जीवनकाल लगभग 15 से 35 वर्ष तक का होता है।
23. बंदरों में TB की बीमारी आम है।
24. मलेशिया और थाईलैंड में नारियल के पेड़ो से नारियल तोड़ने के लिए बंदरों को ट्रेनिंग दी जाती है।
25. मनुष्य की तरह बंदरों की आंखों की नजर भी कमजोर हो सकती है।
26. बंदर एक दूसरे से बात करने के लिए इशारों का प्रयोग करते हैं।
27. बंदरों को पानी में जाना अच्छा नहीं लगता लेकिन यह काफी अच्छे तैराक होते हैं।
28. दक्षिण अमेरिका के कुछ देशों में बंदर की एक खास किस्म पाई जाती है जिनकी बड़ी भूरी आँखें उन्हें रात में देखने में सहायता करती हैं। इन बंदरों को Night monkeys, owl monkeys और douroucoulis भी कहा जाता है।
29. बंदरों की अलग-अलग प्रजातियों का गर्भकाल अलग-अलग होता है। आमतौर पर सहवास होने के बाद मादा बंदर 120 से 180 दिन के अंतराल के बाद बच्चे को जन्म दे देती है।
30. बंदर का झूठा खाने से आपको कुछ होगा या नहीं इसका पता लगाने के लिए यह पता करें कि जिस बंदर का झूठा आप खा रहे हैं, उसे कोई बीमारी तो नहीं। अगर फलां बंदर स्वस्थ है तो एक-आध बार उसका झूठा खाने से आपको कोई खास तकलीफ नहीं आएगी।
Related Posts
- मोर के बारे में 21 रोचक जानकारियां
- बुलबुल पक्षी से जुड़े 17 मज़ेदार तथ्य
- ऑक्टोपस समुंद्री जीव के बारे में 14 रोचक जानकारियां
Note – यह पोस्ट ‘बंदरों के बारे में 27 रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारियां’ Animals category का हिस्सा है। अन्य जानवरों के बारे में जानने के लिए यह category ज़रूर देखें।
Anjli says
किस काल में बोलने वाले बंदर सामान्यतया होते थे?
Anuj says
Africa me rehne wala Esa kon sa aninal he jo bandar ko khata he
Vivek kumar chaudhary says
Hello sir mai science me Ho rahi discoveries ke baare me bahut pdhta Hu sir to kya aap mujhe is time nayi discoveries kya hui hai aur ha sir biology me Bhi kya hui Hai that also plz sir aur ha sir apka monkey per fact bahot achcha laga thanks sir……
Sahil kumar says
आगे चलकर रोचक.कॉम पर ऐसी जानकारी डाली जाएगी।
Vivek says
Kya bander ke dil hota hai ya nahi
Sahil kumar says
हां, बिलकुल। लगभग 99.9999% जानवरों के होता है।
Anisha says
Aapke pass dil hai to unke pass bhi hoga na
mohd shadab says
बन्दर के दिल होता है या नहीं मुझे जरूर बताओ
Sahil kumar says
होता है भाई।
Mahalal Hembrom says
Bina heart ke blood circulation kaise hoga Bhai, ye to bs understood he..
Blogging tips in Hindi says
Good and interesting knowledge about monkeys.
Good stuff bro.
Hinglishpedia says
साहिल भाई मैंने Adnow से वालो से जब प्रश्न उत्तर किया था. जब पेमेंट नहीं मिल रही थी तो उन्होंने कहा था की paypal के जरिये वह 50$ होने के बाद ही पेमेंट देते हैं. payoneer से 20$ होने पर… payoneer का क्या फायदा जब पेमेंट ही नहीं मिल सकती हैं…
paypal के मुकाबले payoneer की फीस थोड़ी कम हैं, लेकिन जब पेमेंट ही नहीं सही तरीके से पहुच पाती तो क्या फायदा payoneer का…
आपने कहा की 20$ होने तक आप इसके एड लगायेंगे तो मैं कहूँगा .. की 50$ होने के बाद ही आपको पेमेंट मिलेगी… paypal से …. धन्यवाद..
मुझे यह कंपनी अब सही लगने लगी हैं. क्योंकि अगर यह धोखा देगी तो कभी भी आगे नहीं बढ़ सकेगी…
मुझे याद हैं जब Taboola कंपनी नयी नयी आई थी तो इसके Adnow के विज्ञापनो की तरह होते थे, लेकिन देखिये आज तबूला कहाँ से कहाँ पहुच गयी हैं. हम जैसे छोटे मोटे पब्लिशर के अकाउंट अप्रूव तक नहीं करती हैं. इसलिए Adnow भी कंही इतनी तेज़ी के साथ आगे न बढ़ जाये और छोटे मोटे पब्लिशर के अकाउंट को अप्रूव न करने लगे.. इसलिए बेहतर यही होगा की आप इसके विज्ञापन लगा ले. पेमेंट यह देर सबेर कर ही देती हैं… धन्यवाद…
Sahil kumar says
धन्यवाद सर इनती इच्छी तरह से समझाने के लिए।