व्हेल एक प्रकार की मछली होती है जिसकी कई प्रजातियाँ पाई जाती है जैसे कि – किलर व्हेल, स्पर्म व्हेल, हंपबैक व्हेल, बेलुगा व्हेल और नीली व्हेल आदि। पर इन सब में नीली व्हेल का विशेष महत्व है क्योंकि यह वर्तमान समय में दुनिया का सबसे बड़ा प्राणी है जो हाथियों से भी कई गुना ज्यादा बड़ा होता है।
पेश हैं इस विशाल प्राणी से जुड़े रोचक और ज्ञानवर्धक तथ्य-
नीली व्हेल के बारे में 21 जानकारियां – Blue Whale in Hindi
1. एक नीली व्हेल 30 मीटर तक लंबी और 180 टन तक वज़नी हो सकती है। इस तरह से नीली व्हेले अब तक मिलने वाले डायनासोर के सबसे बड़े कंकाल (27मीटर) से भी बड़ी होती हैं।
2. बीसवीं सदी की शुरूआत में नीली व्हेले पृथ्वी के लगभग सभी महासागरों में प्रचुर मात्रा में थी पर लगातार शिकार होने के कारण इनकी आबादी महज 5 हज़ार से 12 हज़ार तक ही रह गई है।
3. आपको जानकर हैरानी होगी कि नीली व्हेल समेत सभी व्हेले पानी में सांस नही ले सकती। इन के सिर पर एक छेद होता है और जब यह पानी से निकलकर गोता लगाती है तो उसी छेद की सहायता से सांस लेती हैं।
4. नीली व्हेल बहुत ही प्राचीन जीव है जिसकी उत्पत्ति 5 करोड़ साल पहले हुई मानी जाती है।
5. नीली व्हेल की गर्दन बहुत लचीली होती है जो तैरते समय गोल घूम सकती है। व्हेल की पूँछ के अंत में दो सिरे उसे तैरते समय मुड़ने में सहायता करते हैं।
6. एक औसत नीली व्हेल का जीवन काल 70 से 90 वर्ष का होता है।
7. Blue Whale अपनी सांस को 35 मिनट से लेकर 2 घंटे तक रोक सकती है।
8. व्हेले अपने दूसरे साथियों से संपर्क करने के लिए एक खास प्रकार की आवाज़ निकालती है जो बहुत ही मधुर होती है और उन्हें कई मील तक सुना जा सकता है।
9. नीली व्हेल के दिल का वज़न 600 किलोग्राम तक होता है और वह एक मिनट में सिर्फ 9 बार ही धड़कता है। कुछ वेल तो ऐसी होती हैं, जिनका दिल एक बार में महज दो बार ही धड़कता है।
10. नीली व्हेल 90 दिन तक बिना सोए रह सकती है। सोते समय भी उनका आधा दिमाग जागता रहता है जबकि आधा सोया रहता है।
11. नीली व्हेलों का भोजन अन्य छोटी – छोटी मछलियाँ होती है और यह एक दिन में 4 टन से 6 टन तक भोजन खा सकती हैं। भोजन की ज्यादातर उर्जा वह सुरक्षित करके रख लेती है जिसकी वजह से वह 200 दिन तक बिना खाए भी रह सकती हैं।
12. नील व्हेल की खोपड़ी की लंबाई 5.8 मीटर तक नापी गई है फिर भी इनके दिमाग का वज़न महज 7 किलोग्राम तक होता है।
13. नीली व्हेल अन्य मछलियों की तरह अंडे नही देती बल्कि यह सीधे बच्चे पैदा करती है। नीली व्हेल एक बार में सिर्फ एक बच्चा ही पैदा कर सकती है।
14. यह व्हेले जब बच्चे को जन्म देती है तो उसकी लंबाई 8 मीटर तक और वज़न 4 टन (4000 किलो) तक होता है। यह बच्चे रोज़ाना अपनी मां का 200 से 300 लीटर दूध पी जाते हैं।
15. नीली व्हेल अपने फेफड़ों में एक बार में 5 हज़ार लीटर से ज्यादा हवा एकत्रित कर सकती हैं।
16. Blue Whale 46 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तैर सकती हैं।
17. नील व्हेलों का शिकार मुख्य तौर पर उनके मास को लिए होता था जो कि बहुत महँगा और स्वादिष्ट होता था। परंतू अब व्हेलों के शिकार पर रोक लगा दी गई है जिससे भविष्य में इनकी जनसंख्या बढ़ने के आसार हैं।

18. आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि व्हेल मछली की उल्टी की कीमत करोड़ों में होती है। जी हां, लगभग 1 किलोग्राम व्हेल की उल्टी की कीमत 30 लाख रुपए तक होती है।
19. व्हेल की उल्टी को एम्बरग्रीस (Ambergris) कहा जाता है। इसका उपयोग लंबे समय तक चलने वाले सेंट बनाने के लिए किया जाता है।
20. अगर आप व्हेल की उल्टी को आग की लौह के पास रखेंगे, तो यह पिघल तो जरूर जाएगी। लेकिन ठंडा होने पर दोबारा अपने पुराने रूप में आ जाएगी।
21. एम्बरग्रीस शुक्राणु व्हेल द्वारा तैयार होता है। इसमें पहले तो दुर्गंध आती है, लेकिन एक बार जब यह सूख जाता है, तो यह एक मीठी और लंबे समय तक चलने वाली खुशबू आती रहती है। इसलिए इसका इस्तेमाल लंबे समय तक चलने वाले परफ्यूम में किया जाता है।
Taukir says
Thank you for giving me basic information and I am ask the question the whali give child which place to go birth the baby whail please give me answer………….
Sahil kumar says
Whales are polygamous mammals, with females giving birth to live young and nursing them for several months. During breeding season, the male, or bull whale, copulates underwater with the female, or cow, in a complex mating ritual that varies widely from species to species.
Nitish bharatia says
Nice information
Govind rajoriya says
Thanks for you
सनोज says
Sir, यदि इस जानकारी का use अपने youtube channel पर करे तो copyright का issue तो नही होगा। कृपया reply plz।
Sahil kumar says
जी, बिलकुल होगा।
ankita says
Nice information
Suraj Kumar says
Thanks isase hamen bahut sari jankari mila h
David murmu says
Very nice information..
Thank you so much
Md Amir hussain says
Nice post thanks for batane kelie ke blue whale fish ya whale wish ek baar me etna liter oxygen leta h .
sandeep mewada says
hay i am sndeep mewada i am live in bhopal
and this is a nice post
MAHEE BABU says
मेरा नाम माही बाबु है.
मै बहुत ऐसे रोचक तथ्य के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीद रखता हूँ. आज आपने Blue हवेल के बारे में बताएं है जो काफी रोचक है. उसके लिए thanks.
Sahil kumar says
धन्यवाद माही बाबू जी।
Anonymous says
क्या बात आप हमेशा कुछ नई जानकारि देते हो.
suraj verma says
bahut achhi jankati fi shahil ji aapne
prashant nande says
भैया आपके सारे पोस्ट मुझे बहुत अच्छे लगते है और ये पोस्ट डालके आपने ब्लू व्हेल के बारे में बहुत अच्छी जानकारी दी है। धन्यवाद भैया
Rupa Kumari says
nice post. loved to read it.