जाकिर नाइक कौन है?
जाकिर नाइक इस्लाम के एक विद्वान है जो दुनिया में घूम – घूम कर इस्लाम का प्रचार करते हैं। वह अपने चैनल Peace Tv द्वारा भी अपनी बातें लोगों तक पहुँचाते हैं।
आम इस्लामी प्रचारकों के उल्ट, जाकिर नाइक अपने भाषण उर्दु या अरबी में देने की बजाय अंग्रेज़ी में देते हैं। इनका पहरावा भी आम मोलानाओं के परंपरागत पहनावे से अलग है, जाकिर एक सूट और टाई पहनते हैं।
जाकिर नाइक अपने लेक्चर्स देते समय एक कुरान अपने हाथ में रखते हैं, इनके लेक्चर्स में इस्लाम और दूसरे धर्मों के बीच तुलनात्मक तर्क होते है और इनकी कोशिश यह रहती है कि किसी भी तरह इस्लाम को बाकी सब धर्मों के ऊपर बताया जाए।
वैसे तो जाकिर नाइक का विवादों से लंबा नाता है, पर हाल ही में वो ढ़ाका हमले को लेकर चर्चा में आए हुए हैं। ढ़ाका में 20 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले आतंकवादियों में से तीन की फेसबुक प्रोफाइल से पता चलता है कि वह जाकिर नाइक से प्रभावित थे और उसकी सोच और विचारों के कायल थे।
जाकिर नाइक पर विवादित बयान देने के आरोप
पेश है जाकिर नाइक 14 विवादित बयान जिनसे उनकी सोच का पता चलता है –
1. जाकिर नाइक कहते है कि मुस्लिम देशों में गैर मुस्लिमों को धार्मिक स्थल बनाने की इज़ाजत नही होनी चाहिए।
2. मुहम्मद साहब से कुछ मांगना नही चाहिए क्योंकि वह मर चुके हैं।
3. जो मुसलमान इस्लाम को त्याग दे, उसे मौत देनी चाहिए।
4. मुसलमानों को अपनी गुलाम औरतों से सेक्स करने का पूरा अधिकार है।
5. टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को खेलते समय पूरे कपड़े पहनने चाहिए क्योंकि वह मुसलमान है।
6. जुलाई 2008 में दिए लेक्चर में नाइक ने कहा कि 9/11 हमले के पीछे अमेरिका का ही हाथ था।
7. जाकिर नाइक ने एक बार यह भी कहा था कि ओसामा बिन लादेन कोई आतंकवादी नही था। इस बयान के बाद उनकी बहुत आलोचना हुई थी।
8. पश्चिम के देश महिलाओं की आज़ादी के नाम पर अपनी मां- बेटियों को बेच रहे हैं।
9. मुस्लिम जगत में पत्नियों की पिटाई बुरी बात नहीं है।
10. सेक्स के दौरान Condom का इस्तेमाल करना किसी की हत्या करने के सामान है।
11. Zakir Naik ने यह भी कहा कि समलैंगिकों को मार देना चाहिए।
12. महिलाओं को सोने के गहने पहनने की अनुमित नही होनी चाहिए।
13. सभी मज़ारों और दरगाहों को तोड़ देना चाहिए।
14. उसने एक बार यह भी कहा कि हिंदुओं के महादेव शिव शंकर कोई भगवान नहीं।
altaf hussain says
Jakir sahab we proud of you.i want your mind becouse you are a grateset teacher in islam.
Jitendra Kumar says
क्या इस दुनिया में कोई ऐसा सच्चा मुस्लमान नही है , जो इस को गोली मार सके , सही मायनों में इस्लाम को खतरा इन जैसे लोगो से ही है
Hinglishpedia says
धन्यवाद साहिल जी आप मेरे ब्लॉग पर आये आपने adnow के पेमेंट के विषय में मुझसे पूछा…
adnow से मुझे अभी तक कोई पेमेंट नहीं प्राप्त हुयी हैं. 2 महीनो से इसका इस्तेमाल कर रहा हूँ. और मैंने पेमेंट के लिए 4 बार इसे रिक्वेस्ट भी भेजा और हर बार यही रिप्लाई आया अभी 2-4 दिनों में भेज रहे हैं. मुझे लगता हैं यह फेक कंपनी हैं , हम सभी लोगो को मुर्ख बना रही हैं. लेकिन ताज्जुब और हैरानी इस बात की होती हैं की अब सभी लोग इसका इस्तेमाल अपनी वेबसाइट पर कर रहे हैं. यहाँ तक की मैंने पंजाब केसरी जैसे समाचार पत्र की वेबसाइट पर इसके विज्ञापन देखे हैं.
मैंने Top.howfn.com पर इसका रिव्यु पढ़ा और उसके मालिक ने बताया की यह पेमेंट कर देता हैं. उसने पेमेंट के प्रूफ भी दिए. लेकिन मुझे अभी तक कोई पेमेंट नहीं मिली हैं.
बस इसी महीने का इंतज़ार करूंगा और अगर यह पेमेंट नहीं देगी तो इसके विज्ञापन हटा दूंगा. पता नहीं यह अच्छी कंपनी हैं या कोई फेक कंपनी हैं. आखिर कब तक लोगो को मुर्ख बना लेगी. …
Sahil kumar says
धन्यवाद सर, इतनी अच्छी तरह से उत्तर देने लिए मैं तो अभी से हटा देता हुँ क्योंकि काफी वेबसाइटस पर इसे फेक ही कहा जा रहा है। बहुत बहुत धन्यवाद