
तंबाकू एक प्रकार का पदार्थ है जिसे नशे के लिए बीड़ी ,सिगरेट, गुटखा, जर्दा, खैनी, हुक्का और चिलम आदि के रूप में लिया जाता है।
तंबाकू के बारे में 21 रोचक तथ्य – Facts about Tobacco in Hindi
1. तबाकू कानूनी तौर पर बिकने वाला एक मात्र ऐसा पदार्थ है, जिसका निर्देशों के अनुसार सेवन करने से भी दुनिया में हर 6 सैकेंड में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है।
2. भारत की 35% आबादी किसी ना किसी रूप में तबाकू का सेवन करती है।
3. WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के 48% पुरुष और 20% महिलाएँ तंबाकू का सेवन करती हैं।
4. भारत में तंबाकू का सेवन करने वाले 60% लोग सुबह ऊठने के आधे घंटे के भीतर ही तंबाकू का सेवन करते हैं।
5. भारत में लोग औसतन 17 साल की उम्र में ही तंबाकू का सेवन करना शुरू कर देते है जबकि 28 प्रतीशत महिलाएँ 15 साल की उम्र में ही तंबाकू का सेवन शुरू कर देती हैं।
6. भारत में 16 करोड़ लोग धुआं रहित तंबाकू का सेवन करते हैं और इनमें से ज्यादातर लोग तंबाकू को चबाते हैं जैसे कि गुटखा, जर्दा, खैनी आदि।
7. भारत में हर रोज़ 6000 बच्चे तंबाकू सेवन की शुरूआत करते हैं।
8. दूनिया में हर साल तंबाकू का सेवन करने से 60 लाख लोग मरते हैं और इन 60 लाख लोगों में से 10 लाख लोग भारत के होते हैं। इसका मतलब है कि हर दिन भारत में 3500 मौतें तंबाकू का सेवन करने से होती हैं।
9. भारत में 40% कैंसर के मामले तंबाकू का सेवन करने के कारण होते हैं।
10. भारत में 50% लोग Second Hand Smoking करने को मज़बूर हो। जब तंबाकू सेवन करने वाले लोगों की वजह से उत्पन्न हुआ धुआं दूसरे लोगों के शरीर में जाए तो इसे Second Hand Smoking कहते हैं।
11. Second Hand Smoking के कारण हर साल 6 लाख लोग मारे जाते हैं।
12. सिगरेट – बीड़ी पीना छोड़ के आप हार्ट अटैक के खतरे को 50% तक कम कर सकते हैं।
13. एक सिगरेट पीने से हमारी जिंदगी के 11 मिनट कम हो जाते हैं। इसका मतलब है कि अगर आप दिन में 20 सिगरेट पीते है तो आपकी जिंदगी के 220 मिनट जा 3 घंटे 40 मिनट कम हो जाते हैं।
14. अगर आप साल भर प्रति दिन 20 सिगरेट पीते हैं तो आपकी जिंदगी के 55 दिन जा 1320 घंटे कम हो जाते हैं। मतलब कि 10 साल सिगरेट पीने वाला व्यक्ति अपनी जिंदगी के 550 दिन कम कर लेता है।
15. धूम्रपान करने वाले व्यक्ति की उम्र, धूम्रपान ना करने वाले व्यक्ति की तुलना में 22 से 26% तक कम हो जाती है।
16. भारत तंबाकू उत्पादन के मामले में चीन की बाद दूसरे स्थान पर आता है। भारत में हर साल 80 करोड़ किलो तंबाकू का उत्पादन होता है।
17. भारत के तंबाकू उद्योग से 4 करोड़ 50 लाख लोग जुड़े हुए हैं।
18. एक अनुमान के अनुसार 2018 तक भारत में तंबाकू का कारोबार 2 लाख 35 हज़ार करोड़ रूपए का होगा।
19. 2015 में तंबाकू पर लगाए जाने वाले टैक्स से भारत सरकार को 21,463 करोड़ की आमदनी हुई थी।
20. भारत में सिगरेट कई देशों के मुकाबले 175 फीसदी सस्ती पड़ती है।
21. सिगरेट-बीड़ी छोड़ने के 8 घंटे बाद शरीर से कार्बन मोनोऑक्साइड बाहर निकल जाती है। 5 दिनों बाद शरीर में मौजूद सारी निकोटीन बाहर निकल जाती है। 1 हफ्ते बाद खाने – पीने की चीज़ों में स्वाद आने लगता है। 3 हफ्ते बाद फेफड़े 30 प्रतीशत बेहतर काम करने लगते हैं।
ghanshyam says
bhai sigrett chodne se 1 crore 1 rupey kaise bachte hai. thoda detail me bataye..
Sahil kumar says
जो लिंक दिया है, आप उस पर कलिक करके पढ़ सकते हैं।
Anonymous says
teri vajah se smoking chhut gyi teri bhai ki….. Thanks……….. 🙂