सोने की जानकारी – Gold Knowledge in Hindi
सोना एक धातु है जो कि पीले रंग का होता है। सोना बहुत ज्यादा कीमती होता है और प्राचीन काल से सिक्के बनाने, गहने बनाने और धन के रूप में संग्रह के लिए उपयोग किया जाता रहा है।
सोने के कुछ विशेष स्थिरांक – Gold Constants
संकेत – Au (लेटिन के शब्द Aurum से लिया गया है जिसका अर्थ होता है ‘सूर्य की चमक’)
परमाणु संख्या – 79
गलनांक – 1064.43°C
धनत्व – 19.3 gm/cm³
सोने के बारे में 21 ज्ञानवर्धक बातें – Gold Facts in Hindi
1. सोना 1064.43°C पर पिघलना शुरू कर देता है। यह ताप और बिजली दोनो का संचालक है और इसे जंग नही लगती।
2. सोना एकलौती धातु है जिसका रंग पीला होता है। कुछ और धातुओं का रंग भी लगभग पीले रंग जैसा हो सकता है, पर यह तब ही संभव है जब उनकी क्रिया किसी विशेष रसायन से कराई जाए।
3. सोना बहुत ही लचीली धातु है। मात्र 28 ग्राम सोने की 8 किलोमीटर लंबी एक बहुत ही बारीक तार बनाई जा सकती है।
4. कैरेट सोने की शुद्धता परखने की एक इकाई है। इस इकाई के अनुसार जिस किसी वस्तु (गहना, सिक्के आदि) में सोने की मात्रा 99.9 % हो उसे 24 कैरेट सोना माना जाएगा। 18 कैरेट वाले में 75 %, 14 कैरेट वाले में 58.5 % और 10 कैरेट सोने में 41.7 % शुद्ध सोना होता है। बाकी का जो भाग होता है वो अक्सर चाँदी या अन्य धातुओ जैसे के ताबें , निक्कल, लोहा आदि का बना होता है।
5. यदि 15वीं सदी के अंत से आज तक उत्पादित सोने को सजाकर रखा जाए तो लगभग 20 मीटर लंबा, चौड़ा तथा ऊँचा घन बन जाएगा। हैरानी की बात तो यह है कि इतनी छोटी मात्रा के पदार्थ द्वारा करोड़ो मनुष्यों के भाग्य का नियंत्रण होता रहा।
6. जमीन के नीचे 54 हज़ार टन सोना ही बाकी बचा है। साल 2035 तक पृथ्वी के अंदर का सारा सोना खत्म हो जाएगा।

7. अब तक का सबसे बड़ा कच्चे सोने का टुकड़ा आस्ट्रेलिया में खोजा गया है। John Deason और Richard Oates ने 5 फरवरी 1869 को इस टुकड़े को खोजा और इसे “Welcome Stranger” नाम दिया। Welcome Stranger जमीन के मात्र दो इंच नीचे था और इससे प्राप्त सोने का वज़न लगभग 71 किलो था।
8. भारत में सोने का उपयोग बहुत पहले से होता आया है। मोहनजोदाड़ो और हड़प्पा में मिले अवषेशों से पता चलता है कि उस समय सोने का उपयोग गहनों के लिए होता था। 2300 वर्ष पहले लिखी गई चरकसंहिता में सोने का औषधि के रूप में वर्णन आया है। चाण्क्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र में सोने की खान की पहचान करने के उपाय, खान से सोने को प्राप्त करने तथा उसके सोधन के उपाय और उसके उपयोगों के बारे में बताया गया है। इस सबसे पता चलता है कि उस समय भारत में स्वर्ण-कला का स्तर उच्च था।
9. भारत में दुनिया के सोने के कुल उत्पादन का 2% प्राप्त होता है । सोना मुख्य रूप से मैसूर के कोलार की खदानों से, सिक्किम राज्य से और बिहार के मानसून और सिंहभूम जिले से प्राप्त होता है।
10. क्या आप को पता है आदि काल से लेकर अब तक जितना Gold मनुष्य को प्राप्त हुआ है, वर्तमान समय में उससे कहीं ज्यादा स्टील का उत्पादन मनुष्य एक घंटे में कर लेता है।
11. एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय परिवारों के पास करीब 25,000 टन सोना है। यह किसी भी देश में सोने का सबसे बड़ा प्राइवेट भंडार है।
12. पृथ्वी पर मौजूद सोना उल्कापिंडों से आया हुआ है। यह उल्का पिंड पृथ्वी बनने के 20 करोड़ साल बाद धरती की बाहरी सतह से टकराए थे।
13. सोने अब दुनिया की सबसे महंगी धातु नहीं रही। पैलेडियम (Palladium) ने दो साल पहले सोने से यह तमगा छीन लिया। एक ग्राम पैलेडियम की कीमत 5322 रुपए है जबकि एक ग्राम सोने की 5,065 रुपए लगभग।
14. सोना सिर्फ पीला नहीं हरा और नीला भी हो सकता है।
15. दुनिया भर में जितना सोना है उसका लगभग 48% जेवरात के रूप में है।
16. देश की आजादी के बाद से अब तक सोने की कीमत में 600 गुना तक वृद्धि हो चुकी है। 1947 में जहां एक तोले सोने की कीमत 89 रुपए ही, वहीं 2020 में यह 50 हज़ार पार कर चुकी है।
17. दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान पोनेंग गोल्ड माइंस (Mponeng Gold Mine) दक्षिण अफ्रिका में जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
18. चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा बाज़ार है। हालांकि, यहां सोने के कुल उत्पादन का मात्र 0.5% ही होता है। लेकिन डिमांड कुल वैश्विक मांग की 25% से भी ज्यादा है।
19. भारत में सोने की 50% से ज्यादा मांग शादियों पर निर्भर करती है। देश में हर साल औसतन 1 करोड़ शादियां होती हैं। अगर औसत निकालें तो एक दुल्हन के लिए 200 ग्राम तक की ज्वेलरी खरीदी जाती है।
20. सोने की कीमत 1 फीसदी तक बढ़ने पर इसकी मांग 0.5% कर गिर जाती है। इसी तरह अगर सोने की कीमत 1 फीसद तक गिरती है, तो इसकी मांग 0.9% तक बढ़ जाती है।
21. साल 2017 में विश्व की खदानों से 57.71 लाख करोड़ रूपए मूल्य का सोना निकाला गया था।
Subh says
Very interesting facts..Thanks for posting
Rakhi Tomer says
Kya aap y bata skate h k gold ki jewelry bnane m kon kon s metal ka use hota h
Sahil kumar says
चांदी और तांबा।
lokendra singh says
The tut of king history please give me information in hindi
Sahil kumar says
tut of king मतलब?
राजीव says
मेरे पास एक कोइन हे जो मुझे एक बहुत पुरानी जगह मिला था
ये गर्मीयो में कॉपर की तरह रहता हे
और शर्दियो में सिल्वर की तरह हो जाता हे
ये कोण सी धातु हे
Sahil kumar says
बिना देखे, तो बता पाना असंभव है। उस पर कौन सी तारीख़ लिखी है।
prem forester says
koi esa idea hai sahil ji , jisase ham same gold jese jevar bana sakte hai or wo sona nahi ho lekin sone jesa dikha sake jo kam se kam 2 year tak kam a sake ji .jarur batana
Sahil kumar says
बहुत से होंगे, पर मुझे किसी के बारे में जानकारी नहीं। नकली सोने का आसानी से पता लगाया जा सकता है।
virendra says
Good jankari acchi ha
KALU RAM says
kya mein ye jaan saktaa hun ki ab tak kitne suraj khatm ho chuke hain
Sahil kumar says
यह तो कोई नही बता सकता।
mahendra gautam says
Aapne bht hi acha btaya lekn ek baat meri bhi k 22krt se hi jwellery bnai jati h kyon ki hm pure gold ka use nhi kr skte kyonki yh leqiud form me hota h thankyou
AMRITPAL SINGH says
SIR G PLEASE M APKE SABI POST READ KARTA HU
AAP PETROL KE BARE ME KUJ FACTS B POST KIJIYE
PETROL KE BARE ME
TRAINS KE BARE ME
BMW, AUDI, MERCEDES BENZ KE BARE ME
EARTH KE BARE ME
NASA KE BARE ME
PLEASE IN SABHI TOPICS PE JARUR POST KARNA SIR G
Sahil kumar says
जरूर करेगें अमृत जी। पृथ्वी के बारे में रोचक तथ्य पहले ही डाले जा चुके हैं।
Mithlesh laheri says
yr india ka golden temple ke bare main bata da ta.
Sahil kumar says
आने वाले समय में यह पोस्ट कर देंगे मित्र।
kd says
yadi 28 gram sone se 8 kilomiter lambi bht hi patli tar ban skti h kynki vh tut ta ni faita hai to chen to bht patli hogi,kya vh turant tut jayegi ya or kichegi?
Sahil kumar says
अगर ज्यादा जोर लगाया जाए तो वो टूटेगी, धातु को खींचना एक अलग प्रक्रिया है, यह काम मशीनो द्वारा होता है।
seema khandelwal says
Thanks sir, hume bahut achcha laga ki a apne hume sabhi ko itni important January hum sabhi Tak pahuchai shukariya
shashikant says
Thanku sr.
pls provide information about musolini. Iske bare me jada khi padhne ko nhi mil rhi h.
Sahil kumar says
Thanks for Suggestion. Post Should Published Soon.
dharmendra vishwakarma 9179813058 says
mujhe aishi jankariyan padne me bahut maza aata hai so thanks dosto is jankari ke liye
Aman says
maine suna hai ki sona space se aaya hai
Sahil kumar says
जी बिलुकल, यह पृथ्वी पर नही बना, जब कोई सूर्य़ खत्म होता है तब सोना बनता है।
Md Raja Mehdi Khan says
Wo to thik hai bhai pr aap ye btao ki ye db jankari aap late kaha se hai??
Sahil kumar says
यह जानकारी भिन्न भिन्न स्त्रोंतो द्वारा लाई जाती है।
AMRITPAL SINGH says
IS IT TURE SIR G