मजेदार बातें बताओ
लीजिए पेश हैं 22 मज़ेदार बातेंं-
1. आप जितने ज्यादा अच्छे मूड में होंगे उतनी कम नींद में आपका काम चल जाएगा। ख़राब मूड में आपका ज्यादा सोने का मन करता है।
2. एक आदमी की चलने की गति अपनी बीवी और गर्लफ्रेंड के लिए 7% तक धीरे हो जाती है जबकि यही गति किसी पुरूष के साथ चलने पर बढ़ जाती है।
3. च्युंइगम आपके दिमाग को स्थिर रखने के साथ-साथ उसे अच्छे ढंग से काम करने में भी सहायता करती है।
4. बीयर से स्नान आपकी त्वचा को कोमल बनाता है।
5. पुरूषों में महिलाओं के मुकाबले छोटी लिखावट पढने की क्षमता ज्यादा होती है जबकि महिलाएं सुनने में ज्यादा अच्छी होती हैं।
6. आप study करते समय जिस फ्लेवर की च्युंगम खा रहे हैं और यदि exam देते समय भी उसी फ्लेवर की च्युंगम को खाएं तो आपको study की हुई चीजें आसानी से याद आ जाएंगी।
7. रात में देर तक जागने वाले लोग जल्दी सोने वाले लोगों के मुकाबले ज्यादा बुद्धीमान होते हैं।
8. खुद को गुदगुदी करना असंम्भव है क्योंकि दिमाग इस सेंसेशन को नकार देता है।
9. आपका इम्यून सिस्टम हर दिन कम से कम एक ऐसे सेल को खत्म कर देता है जो अगर बचा रह जाए तो कैंसर में तब्दील हो जाए।
10. अगर आप किसी चीज को खरीदते समय शर्मिंदा महसूस करना नहीं चाहते तो अपने हाथ में एक बर्थ डे कार्ड रखिए। लोग समझेंगे की आप तोहफा देने के लिए उस चीज को खरीद रहे हैं।
11. यदि आपकी जुराबों में से बदबू आ रही है? उन्हें एक रात फ्रिज में रख दीजिए। ठंडक से बैक्टीरिया मर जाएंगे और बदबू आना बंद हो जाएगी।
12. कोई आपकी बातों में रुचि ले रहा है या नही, यह जाचंने के लिए अपने हाथ बांध लीजिए। अगर सामने वाला भी अपने हाथ बांध ले तो वह भी बातचीत में रुचि ले रहा है।
13. कुछ बड़ी कंपनियों को उनके उत्पादों के विषय में अपनी परेशानियों संबंधित मेल भेजने से आप उनके उत्पाद फ्री में पा सकते हैं।
14. जो लोग जल्दी शरमा जाते हैं वे अधिक दयालु और भरोसेमंद होते हैं।
15. टेलीफोन के आविषकारक Alexander Graham Bell ने कभी भी अपनी माँ और पतनी को नही बुलाया क्योंकि वह दोनो बहरी थी।
16. आप जिनसे प्यार करते हैं उनके पास में सोने से न केवल अवसाद में कमी आती है बल्कि आपकी आयु भी बढ़ती है। आपको नींद जल्दी आती है और आप गहरी नींद में सोते हैं।
17. बाएं हाथ से काम करने वाले लोग दांए हाथ से काम करने वाले लोगों के मुकाबले में कम्प्यूटर गेम्स और खेलों में ज्यादा तेजी से काम करते हैं।
18. आपकी लंबाई साधारण तौर पर आपके पिता पर जाती है जबकि दिमागी क्षमता, भावनात्मक मजबूती और शरीर की बनावट मां पर।
19. काम करते समय स्वयं से बातचीत करने से ध्यान भटकना कम होता है।
20. 30 से 35 मिनट की पढ़ाई के बाद 10 मिनट आराम करना, पढ़ा हुआ याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है।
21. साइकोलॉजी के अनुसार, इंसान सब कुछ भूल सकता है लेकिन उसके साथ जिस इंसान ने बहुत गलत किया होता है, उसे वह इंसान मरते दम तक नहीं भूल पाता है।
22. पृथ्वी पर ओक्सिजन पैदा करने का श्रेय अक्सर पेड़-पौधों को दिया जाता है, लेकिन बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि पृथ्वी पर आधी से ज्यादा ऑक्सीजन महासागरों में रहने वाले ‘Planktons’ से आता है।
Nadim says
Hello sir me bhi iss web se judna chahta hu taki mughe acchi achhi jankari mil sake
Sahil kumar says
बस रैगुलर साइट पर आते रहिए।