अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे। इनका जन्म 12 फरवरी 1809 ईसवी को एक गरीब परिवार में हुआ था। लिंकन को आधुनिक युग के सबसे महान व्यक्तियों में से एक माना जाता है। इसके दो बड़े कारण हैं। पहला तो खुद लिंकन का हौसला और मेहनत है जो उन्हें एक गरीब घर में पैदा हुए बच्चे से वकालत तक और फिर बार-बार असफल होने के बाद भी अमेरिका के राष्ट्रपति पद तक ले आया। दूसरा कारण है उन्होंने अमेरिका में गुलाम प्रथा को कानूनी रूप से खत्म करके लाखों मनुष्यों को उनके मानव होने का अधिकार दिया।
अब्राहम लिंकन के 24 रोचक तथ्य – Abraham Lincoln Facts in Hindi
1. वह अपने माता-पिता की दूसरी संतान थे। वे एक किसान परिवार से थे और उनका परिवार 1816 तक केंटकी में रहा।
2. लिंकन ने बहुत सारी शिक्षा स्वयं ही ग्रहण की थी। उनकी औपचारिक शिक्षा बहुत कम थी। हांलाकि उन्होंने काफी समय तक वकालत भी की थी। दूसरी ओर, लिंकन के पिता केवल अपना नाम लिखने भर लिख सकते थे।
3. अब्राहिम लिंकन अमेरीका के अब तक के सबसे लंबे राष्ट्रपति रहे हैं। उनका कद 6 फुट 4 इंच लंबा था।
4. लिंकन का एक समय ऐसा भा आया जब वो बहुत निराशा से गुजर रहे थे। यहां तक कि वो अवसाद के शिकार हो गए थे। इस समय वह चाकू-छुरों से दूर रहते थे क्योंकि उन्हें डर था कि वह खुद को मार न लें।
5. 12 फरवरी 1809 इतिहास में एक बहुत ही निराला दिन है। इस दिन चार्ल्स डार्विन और अब्राहिम लिंकन दोनो का जन्म हुआ था।
6. जब लिंकन 9 साल के थे तब उनकी माता की मृत्यु जहरीला दूध पीने की वजह से हो गई थी। बाद में उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली। लिंकन को सौतेली मां ने सगी मां से भी अधिक स्नेह और मार्गदर्शन दिया जो पिता से उन्हें कभी नही मिला था।
7. अब्राहिम लिंकन अमेरिका के एकलौते राष्ट्रपति हैं जिनके नाम एक पेटेंट है। यांत्रिक समस्याओं में उनकी रूचि थी और वो खोज-बीन में लगे रहते थे।
8. लिंकन ने वकालत का पेशा अपनाया था। इसके लिए उन्होंने कोई डिग्री हासिल नही की थी बल्कि स्वयं ही वकालत के विषय का अध्ययन किया था।
9. अब्राहम लिंकन बिल्लियों को बहुत पसंद करते थे। बिल्ली white house के डिनर टेबल पर बैठकर खाना खाती थी। एक बार लिंकन ने अपने मित्र से कहा था कि उनकी बिल्ली डिक्सी उनके पूरे मंत्रिमंडल से अधिक स्मार्ट है।
10. Abraham Lincoln अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे जो दाढ़ी रखते थे।
11. अब्राहम लिंकन असफलता से कभी निराश नही हुए थे। 21वें वर्ष में वार्ड मैंबर का चुनाव हार गए, 22वें वर्ष में शादी करने में असफल हुए, 24वें में business में असफल रहे, 27वें में पत्नी ने तलाक दे दिया, 32वें में सांसद चुनाव का चुनाव हार गए, 37वें, 42वें और 47वें वर्ष में भी चुनाव हारे पर 52 वर्ष की आयु में अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए।
12. अमेरिकी गृह-युद्ध लिंकन के कार्यभार संभालने के महज एक महीने बाद शुरू हो गया था। इस गृह-युद्ध में 6 लाख से अधिक अमेरिकी लोग मारे गए। पर लिंकन युद्ध शांत करने और जीतने में सफल रहे। युद्ध जीतने के बाद सबसे पहले उन्होंने दास-प्रथा को गैरकानूनी घोषित कर दिया।
13. 1842 ईसवी में लिंकन का मैरी टोड से विवाह हुआ। मैरी ने एक के बाद एक चार लड़को को जन्म दिया। पर इनमें से 1843 में जन्मे रॉबर्ट टोड को छोड़कर बाकी सब की 18 वर्ष से पहले ही मृत्यु हो गई।
14. अब्राहम लिंकन की शादी से पहले मैरी नाम की एक girl friend भी थी।
15. एक बार लिंकन कहीं जा रहे थे, तभी पीछे से एक व्यक्ति ने तेज कार चलाते हुए उन्हें overtake कर दिया। लिंकन ने उन्हें रोका और कहा, “क्या आप मेरी सहायता करेंगे?” व्यक्ति के हां कहने पर लिंकन ने कहा क्या आप मेरा यह overcoat शहर तक ले जाएँगे। उस व्यक्ति ने कहा बिल्कुल। पर शहर जाकर मुझसे यह कोट कैसे लेंगे। इस पर लिंकने ने कहा, “कोटो के भीतर मैं भी तो रहुँगा ना।”
16. एक बार लिंकन अपने पड़ोसी से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंटन की जीवनी की एक पुस्तक लेकर आए। पर जिस दिन वह पुस्तक लेकर आए उस दिन जोरो की बारिश के कारण उनकी झोपड़ी में रखी वह पुस्तक भीग गई। लिंकन बहुत गरीब परिवार से थे इसलिए वो नई पुस्तक नही खरीद सकते थे। पर लिंकन ने अपने पड़ोसी से कहा कि मैं आपके खेत में मजदूरी करके पुस्तक के दोगुने दाम का काम कर दुँगा। पड़ोसी मान गया। इसके बाद लिंकन ने पड़ोसी के खेत में काम करके पुस्तक की कीमत अदा कर दी।
17. बराक ओबामा लिंकन का बहुत सम्मान करते थे, इसलिए वो राष्ट्रपति पद की शपध लेने से पहले उस स्थान पर गए थे जहां से लिंकन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी।
18. उन्होंने एक बार कहा था, “जब मैं कुछ अच्छा करता हूं तो अच्छा अनुभव करता हूं और जब बुरा करता हूं तो बुरा अनुभव करता हूं। यही मेरा धर्म है।”
19. लिंकन ने एक लाइसेंस प्राप्त बारटेंडर के रूप में भी काम किया था। इसके सिवा वो एक कुशल पहलवान भी थे।
20. लिंकन को फल इतने पसंद थे कि वह उनका पसंदीदा भोजन था।
21. लिंकन के बारे में दुनिया भर में किसी भी अन्य अमेरिकी या किसी अन्य व्यक्तित्व की तुलना में अधिक पुस्तकें लिखी गई हैं – 15,000 से अधिक।
22. वह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जिनकी हत्या की गई। 1865 में 14 अप्रैल के दिन लिंकन को वॉशिंगटन के ‘फोर्ड थियेटर’ में उस समय गोली मार दी गई , जब वो ‘अवर अमेरिकन कज़िन’ नाटक देख रहे थे। गोली मारने वाला जॉन वाइक्स बूथ पेशेवर actor था।
23. 1876 में दो चोर लिंकन की कब्र से लाश चोरी करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन समय रहते ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। वो लाश इसलिए चोरी कर रहे थे क्योंकि उन्हें इसके बदले 2 लाख डॉलर की फिरौती मांगने वाले थे।
24. 1842 में लिंकन ने जेम्स शील्ड्स नाम के दंभी और नकचढ़े राजनेता पर व्यंग्य लिखा था जिसकी वजह से सारा शहर जेम्स शील्ड्स पर हँस रहा था। संवेदनशील और दंभी शील्ड्स आग-बबूला हो गया। वो अपने घोड़े पर चढ़ा और उसने लिंकन को ढूँढ़कर उनके सामने द्वंद्वयुद्ध का प्रस्ताव रख दिया। लिकंन द्वंद्वयुद्ध नहीं करना चाहते थे, परंतु उनके पास बिना सम्मान खोए इससे बचने का रास्ता भी नहीं था। उन्हें हथियारों का विकल्प दिया गया। चूंकि उनकी बाँहें लंबी थी, इसलिए उन्होंने तलवारबाज़ी को चुना। जिस दिन द्वंद्वयुद्ध होना था, उस दिन वे और शील्ड मिसिसिपी नदी के किनारे मिले और उनमें से एक की मृत्यु तय थी। परंतु आख़िरी मिनट में साथियों के बीच-बचाव के कारण द्वंद्वयुद्ध टल गया। इस घटना से लिंकन को लोगों के साथ व्यवहार करने का एक अनमोल सबक मिला और फिर कभी भी उन्होंने किसी का अपमान नहीं किया और ना ही किसी का मज़ाक उड़ाया।
Related Posts
- डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी 15 मज़ेदार बाते जो शायद ही आपको पता हों
- एडोल्फ हिटलर के बारे में हैरानीजनक तथ्य
अगर आपके पास Abraham Lincoln से जुड़ा कोई और मज़ेदार Fact है तो वो आप Comments के माध्यम से Share कर सकते हैं। धन्यवाद।
MANISH KUMAR says
SIR SAVTANTRATA SENANIYO KE BARE ME BTAO
Gautam kumar sahu says
बहुत ही सार्थक जानकारी पोस्ट की है दोस्त इसके लिए आपको धन्यवाद
आपमें एक अच्छे लेखक के गुण है
मै आपका फैन हो गया
Ravi ROY says
No of ( 3) 12 / 02 / 1809 born Abraham Lincoln .
No. Of ( 09) 21 year merrige not successful
27 year divorce
No. Of ( 11) 1842 Abraham Lincoln merrige successful to MERRY TODD.
How Merrige year be should 33Year?
Pls do calculated again. I am not understanding.
Sahil kumar says
3. पहली शादी चली नहीं।
9. दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन तलाक हो गया।
– तीसरी शादी सफल रही थी, जो मैरी के साथ की।
Akhilesh Yadav says
जैसा वेबसाइट का नाम रोचक वैसी ही आप पोस्ट करते हैं।ग़ज़ब की ज्ञानवर्धक एवं रोचक जानकारी आपने इस पोस्ट में दी है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
rupendra singh says
यह आपका हिन्दी भाषा बचाने के लिए एक बहुत बड़ा कदम है हमें मिलकर हिंदी की भूमिका इंटरनेट पर बढ़ानी चाहिए
TIKESH SAHU says
“INTERNET ” का बहुत ही सार्थक उपयोग किया है आपने ..आपके पोस्ट बहोत ही उपयोगी है SIR…THANK YOU…
Sahil kumar says
धन्यवाद तिकेश साहु जी।
Rajen Lakra says
Hi, Sahil brother
my suna thaa ke Abrham Lincoln ne Black Amrica ko ajadi dilaya thaa,
kya a sach hai, ager ha to plz mujhe post kre mera Gmile me.
Thanks
Sahil kumar says
बिलकुल, यह बात सही है।
जगदीश says
क्या पता फेक या सच था पर एक बार एक मैसेज कई बार पढ़ने को मिला था कि
लिंकन और जॉन फ कैनेडी में कई विलक्षण समानताएं थी क्या आप को वो नही मिला या वो झूठ थी
Sahil kumar says
जी समानताएं दोनो के बीच में नही असल में कुछ घटनाएं ऐसी थी, जो दोनों में समान थी।
1. अब्राहम लिंकन को 1860 में राष्ट्रपति चुना गया था, वहीं जॉन एफ कैनेडी को 1960 में राष्ट्रपति चुना गया था।
2. अब्राहम लिंकन को 1846 में कांग्रेस के लिए चुना गया था, वहीं, जॉन एफ कैनेडी को 1946 में कांग्रेस के लिए चुना गया था।
3.दोनों ही राष्ट्रपतियों को विशेष रूप से नागरिक अधिकारों के लिए चुना गया था। साथ ही, दोनों की पत्नियों ने व्हाइट हाउस में रहते हुए एक बच्चा खोया था।
4. लिंकन और कैनेडी दोनों को ही शुक्रवार के दिन गोली मारी गई थी और दोनों को सिर में गोली मारी गयी थी।
5.लिंकन के सचिव का उपनाम कैनेडी था। वहीं, कैनेडी के सचिव का उपनाम लिंकन था।
आदि आदि।
naim khan says
साहिल कुमार में आपकी जितनी तारीफ करू उतना कम है। अपने बहुत अच्छी अच्छी जानकारियां हमे दी है । आप ऐसे मेहनत करते रहिये आप बहुत आगे जायेंगे। में आपकी वेब साईट को बहुत सपोर्ट करता हूँ। लेकिन में चाहता हु की आप भारत के इतिहास के बारे में एक coloum अलग बनाये जिससे हमे भारत क इतिहास क बारे में पता चले।।
Achi Baten says
बेहतरीन जानकारी वोह भी हिंदी में.
हिंदी में ऐसी अच्छी जानकारी की कमी की वजह से लोग इस भाषा से दूर होते चले जारहे हैं.
Achi Baten