फ्रांस दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में शुमार है। यह संयुक्त राष्ट्र के 5 स्थायी सदस्यों में से एक है। यह क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया में 42वां और जनसंख्या के लिहाज से से 21वां सबसे बड़ा देश है। इसकी आबादी 6.7 करोड़ के करीब है। आइए इस देश के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानते हैं-
फ्रांस देश के बारे में रोचक तथ्य – France in Hindi
1. France का क्षेत्रफल राजस्थान से 2 गुणा है। फ्रांस का क्षेत्रफल 643,801 km² है और राजस्थान का 342,239 km²।
2. April fool day की शुरूआत साल 1564 में फ्रांस में हुई थी।
3. फ्रांस ऐसा पहला देश है जिसने अंर्तराष्ट्रीय ईकाई प्रणाली अपनाई थी। जैसे कि किलोमीटर, लीटर और किलोग्राम आदि।
4. फ्रांस में किसी भी मृत व्यक्ति से विवाह करना वैध है।
5. France के हर शहर में एक ‘विक्टर ह्यूगो’ (Victor Hugo) नामक बाजार जरूर है। विक्टर ह्यूगो फ्रांस के 19वीं सदी के एक महान कवि, उपन्यासकार और नाटककार थे।
6. फ्रांस में किसी सुअर का नाम नेपोलियन रखना अवैध है।
7. France में लगभग 4700 किस्म के पनीर बनते है।
8. फ्रांस दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने समलैंगिकता को कानूनी मान्यता दी है।
9. फ्रेंच लोग सांपों, मेंढक की टाँगों और घोड़े का मीट बड़े चाव से खाते हैं।
10. फ्रांस में railway station पर kiss करना गैरकानूनी है।
11. फ्रांस के पुरुष औसतन यूरोप में सबसे ज्यादा मोटे हैं और महिलाएं डेनमार्क के बाद दूसरे नंबर पर।
12. फ्रांस दुनिया में सबसे ज्यादा यात्रा किया जाने वाला देश है। यहां हर साल 7.5 करोड़ लोग पर्यटन करने आते है। गौरतलब है कि यह संख्या फ्रांस की कुल आबादी (6.7 करोड़) से ज्यादा है।
13. फ्रांस ने साहित्य के क्षेत्र में दुनिया में सबसे ज्यादा नोबल पुरस्कार जीते हैं।
14. फ्रांस ने सबसे पहले 1789 में मानव अधिकारों को घोषित किया था।
15. फ्रांस ने दुनिया के 8.6% क्षेत्र पर राज किया है। इस मामले में यह इंग्लैंड के बाद दूसरे नंबर पर है।
16. अमेरिका, रूस और इंग्लैंड के बाद फ्रांस परमाणु परीक्षण करने वाला चौथा देश है। फ्रांस ने यह परीक्षण 1960 में किया था।
17. शादी पर सफेद सूट पहनने की परंपरा फ्रांस में 1499 ईसवी से चली आ रही है।
18. फ्रांस में पुलिस अधिकारियों और पुलिस के वाहनो की तस्वीरे खीचना गैरकानुनी है।
19. एक अध्ययन के अनुसार फ्रांस में 44% लोग नास्तिक है।
20. France में लगभग 50 से 70 लाख लोग विकलांग है।(लगभग 10 में से 1 आदमी)
21. 1964 तक कोई भी फ्रैंच महिला अपने पती की आज्ञा के बिना अपना बैंक खाता और पासपोर्ट नहीं बनवा सकती थी।
22. ‘France’ नाम की उत्पत्ति लैटिन भाषा के शब्द ‘Francia’ से हुई है, जिसका अर्थ है – ‘Land of the Franks’. शुरू में France नाम उस पूरे साम्राज्य के लिए उपयोग होता था जिस पर Franks अर्थात फ्रांसीसी लोगों का राजा था। यह साम्राज्य दक्षिणी फ्रांस से लेकर के पूर्वी जर्मनी तक फैला हुआ था।
23. क्रिसमिस के मौके पर क्रिसमिस ट्री सजाने की प्रथा पूर्वी फ्रांस में 16वी सदी में शुरू हुई थी।
24. फ्रांस का संपत्ति कर किसी भी अन्य यूरोपीय देश से ज्यादा है।
25. France में हर रोज 2 किताबें कुकिंग के विषय में छपती हैं।
26. दुनिया की सबसे पहली वैज्ञानिक कांफ्रेंस 2 फरवरी 1799 को फ्रांस में हुई थी।
27. शराब पिछले 2000 साल से फ्रांस में बनाई जा रही है।
28. 2 अगस्त 1830 को ‘लुई एंटोनी’ नाम के व्यक्ति को फ्रांस का राजा बनाया गया था। लेकिन उन्होंने महज 20 मिनट बाद ही अपने पद का त्याग कर दिया था।
29. होटल में बचे हुए खाने को फेंकना इस देश में गैर कानूनी है। बल्कि बचे हुए खाने को दान करना जरूरी है।
30. फ्रांस में हर पाँच में से एक व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार है, इस तरह से यह दुनिया के सबसे उदास देशों में से एक है।
31. फ्रांस ने 1998 के FIFA World Cup की मेजबानी की थी। इतना ही नहीं, इस देश ने इसे जीता भी। इसके सिवाय फ्रांस 2018 के फीफा विश्व कप का विजेता भी है।
32. पहली डिजिटल घड़ी, हॉट एयर बैलून, पैराशूट और नकली मक्खन का आविष्कार फ्रांस में ही हुआ था।
33. पहले विश्व युद्ध में फ्रांस के लगभग 13 लाख सैनिक और असैनिक मारे गए थे। इसके सिवाए लाखों गंभीर रूप से घायल हुए और हज़ारों लापता हो गए।
34. फ्रांसीसी क्रांति संसार के इतिहास में काफी प्रसिद्ध है। यह 1789 से 1799 तक चला एक ऐसा हिंसक आंदोलन था जिसका मकसद फ्रांस में राजशाही को खत्म करके लोकशाही की स्थापना करना था।
35. समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का नारा फ्रांस की क्रांति की देन है।
36. फ्रांसीसी क्रांति के समय 75% फ्रांसीसी लोग ऐसे थे जिनकी मात्र भाषा फ़्रेंच नहीं थी।
Sanjeev Kumar says
Sahil Kumar ji rochhak.com me jankari dene ko liye Thanku sahil Kumar ji
Sanjeev kumar says
Sir Im apne Bhai ko France me bejna chahta Hu eske liye mere kuch jankari chahiye
Sahil kumar says
Sanjeev ji kisi visa expert se baat kijiye.
hitesh says
France area m Rajasthan k almost double h..France about 640679 kmsq and Rajasthan about 342239 kmsq.
Sahil kumar says
Updated.
Anonymous says
Nice informations are here ..