1. लोकतंत्र प्रणाली 2,500 साल पहले ग्रीक के Athens शहर में स्थापित हुई थी। दुनिया का सबसे पुराना लोकतांत्रिक ढांचा Iceland में है। यहां लोकतंत्र 930 ईसवी से चला आ रहा है।
2. अपनी मौत के वक्त भी कोलंबस इस बात से बेखबर रहा कि उसने जिस महाद्वीप की खोज की है, वो भारत नही, बल्कि कोई प्रदेश(अमेरीका) है।
3. डॉलर चिन्ह ‘$’ की शुरूआत साल 1788 से हुई थी।
4. संसार का सबसे पुराना बबलगम 9,000 साल पुराना है।
5. सबसे पहली ट्रेन की ज्यादा से ज्यादा गति केवल 8 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
6. अबतक का सबसे पहला ज्ञात खून का ट्रांसफर 1667 में हुआ था, जब Jean-Baptiste ने दो pints (गैलन का आठवा भाग या 0.47 लीटर) खून एक भेड़ से एक नौजवान आदमी में ट्रांसफर किया।
7. इतिहास में सबसे छोटा युद्ध साल 1896 में England और Zanzibar(पुर्वी अफ्रीका में) के बीच हुआ। जिसमें Zanzibar ने मात्र 38 cfv’ बाद ही सरेंडर कर दिया था।
8. लगभग 3,000 साल पहले, मिसर के निवासी 30 साल की उम्र तक पहुँचने से पहले ही मर जाते थे।
9. February 1865 एकलौता ऐसा महीना इतिहास में रिकार्ड किया गया है जिसमे पूर्णिमा(पुरा चाँद) न आई हो।
10. 1811 में एक जबरदस्त भूचाल के कारण उत्तरी अमेरीका की मिसीसिपी नाम की नदी उल्टी दिशा में बहने लगी थी।
11. ग्रीक और बुलगारिया में एक युद्ध सिर्फ इसलिए लड़ा गया था क्योंकि ग्रीक का एक कुत्ता बुलगारिया का border पार कर गया था। असल में बात यह थी कि एक ग्रीक सैनिक अपने भूखे कुत्ते का पीछा करते हुए गलती से बुलगारिया की सीमा में दाखिल हो गया, बुलगारिया के सिपाहियों ने बिना कुछ जाने उस सैनिक को गोली मार दी, और फिर दोनों देशों के बीच इस बात को लेकर 18 से 23 अक्तूबर, 1925 के बीच एक छोटा युद्ध हुआ। इस युद्ध में बुलगारिया जीत गया और संधि के तौर पर यह तय हुआ कि ग्रीक बुलगारिया को युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा देगा।
12. प्राचीन रोमन कैलेंडर में जनवरी और फरवरी के महीने नहीं होते थे। अतः उनका नव वर्ष 1 मार्च को मनाया जाता था।

13. सबसे पहले मिले कंकाल का नाम ‘Lucy’ रखा गया था।
14. एक समय ऐसा था, जब बांग्लादेश ब्लेड बनाने के लिए भारत से 5 रूपए के सिक्के मंगाया करता था. 5 रूपए के एक सिक्के से 6 ब्लेड बनते थे। 1 ब्लेड की कीमत 2 रूपए होती थी तो ब्लेड बनाने वाले को अच्छा फायदा हो जाता था। इसे देखते हुए भारत सरकार ने सिक्का बनाने वाला धातू ही बदल दिया।
15. विश्व में सबसे पुरानी पिज़ा की दुकान इटली के शहर नेपल्स में 1830 में खुली थी, जो आजतक अस्तित्व में है।
16. रोम के तानाशाह जूलियस सीज़र ने 45 ईसापूर्व में जब जूलियन कैलेंडर की स्थापना की, उस समय विश्व में पहली बार 1 जनवरी को नए साल का उत्सव मनाया गया था।
17. मध्यकालीन इतिहास के अत्यंत संपन्न विजयनगर शहर में अब कोई नहीं रहता, यह नगर हम्पी खंडहरों के नाम से प्रसिद्ध है।

18. मिस्र में 138 पिरामिड हैं लेकिन इनमें से गीज़ा का सिर्फ एक विशालकाय पिरामिड ही विश्व के सात आश्चर्यों की सूची में है।
19. अल्बर्ट आइंस्टीन की मृत्यु के साथ ही उनके आखिरी शब्द की भी मृत्यु हो गई। क्योंकी उसके करीब जो नर्स थी उसे जर्मन समझ नही आती थी।
20. रोम दुनिया का वो शहर है जिसकी आबादी ने सबसे पहले 10 लाख का आंकड़ा पार किया था।

21. इंग्लैंड की स्टोनहेंज लगभग 5,000 साल पुरानी है।
22. हम मानव इतिहास के सबसे अच्छे और जबरदस्त समय में रह रहे है।
23. प्राचीन मिस्त्र में पत्थर को तकिए के रूप में उपयोग किया जाता था।
24. चश्में का प्रयोग पिछले 700 साल से किया जा रहा है।
25. 3 अप्रैल 1973 को Motorola के इंजीनियर मार्टिन कूपर ने पहली बार मोबाइल फोन से बात की थी। मार्टिन को इसे बाजार में लाने में 10 साल लग गए।
26. आज दुनियाभर में पहनी जाने वाली T-Shirt पहली बार 1904 में बनी थी।
27. पहले महायुद्ध की शुरूआत के समय अमेरिकी हवाईसेना के पास केवल 18 पायलट और 5-12 जहाज थे।
28. मानव इतिहास में आज तक कुल मिलाकर 100 अरब लोगो की मृत्यु हुई है।
29. 1883 में क्राकाटा में हुए एक विस्फोट से इतनी ज्यादा ध्वनि पैदा हुई थी कि यह 3,000 मील(4800 किलोमीटर) दूर तक सुनाई दी थी। यह इतिहास में दर्ज अब तक की सबसे “ज्यादा ध्वनि” है।
30. मानव इतिहास में 5,000 साल पहले केवल एक रोग होता था – “चेचक”। चेचक को शीतला, बड़ी माता और small pox के नाम से भी जाना जाता है।
31. आज से 100 साल पहले इंसान 4 इंच लंबे और दोगुने मोटे होते थे।
ऐसी ही कुछ और रोचक बातें
- ‘फिलीपींस’ देश से जुड़े 15 रोचक तथ्य
- ‘हड्डियों’ से जुड़े 27 मज़ेदार तथ्य
- अगर ‘भाखड़ा नंगल’ डैम टूट जाए तो क्या होगा ?
इतिहास से जुड़ी ये रोचक और मज़ेदार बातें हमारी Interesting Facts category का हिस्सा हैं, सभी Interesting Facts पढ़ने के लिए इस लिंक पर जाएं। धन्यवाद।
Girdhari Kaushik says
Sir Mera ak question hai ki. Pahle jab beard banane ke liye saman nhi tha to ram bhagvan aur aadi logo ki beard kaise banate the jise tv. Serials par bana hua beard banate hai
Sahil kumar says
किसने कहा दाढ़ी बनाना पहले असंभव था? पहले भी नाई होते थे, जो अपने औजारों से लोगों की सेव वगैरह किया करते थे। पहले क्रीम की जगह दूध या मलाई आदि का प्रयोग किया जाता था।
Satyam Raj says
Pehle wo log bhi nai bnate the bt wo bna hua isliye dikhate hai taki aaj kl ke log jaise dikhte hai waisa dikha sake taki uske sath khud ko familier kr ske achhe se
vyas kumar says
very nice facts thankyou sir.