About Chocolate in Hindi – चॉकलेट के बारे में मज़ेदार जानकारी
चॉकलेट ऐसी चीज़ है जिस का नाम सुनकर बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के मुँह में पानी आ जाता है। अपने लाजवाब स्वाद के कारण ये दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खाद्य पदार्थों में से एक बन गया है। चॉकलेट के स्वाद ने सबको अपना दीवाना बना रखा है। तो चलिए हम आपको इस मज़ेदार चीज़ के बारे में 33 मज़ेदार बातें बताते हैं।
कोकोआ पेड़ – जिससे चॉकलेट बनती है

1. चॉकलेट कोकोआ (Cocoa) नाम के पेड़ से बनता है जिसकी खोज 4000 साल पहले अमेरिका के वर्षा वनों में हुई।
2. कोकोआ पेड़ की फलियों में जो बीज होते हैं उनसे Chocolate को बनाया जाता है। इसके बीजों को कोको कहते हैं। कोको का स्वाद बहुत ही कड़वा होता है जिसे निर्माण के दौरान दूर करके स्वादिष्ट बनाया जाता है।
3. हांलाकि कोकोआ पेड़ की खोज 4000 साल पहले अमेरिका में हुई थी पर वर्तमान समय में दुनिया की 70% कोको का उत्पादन अफ्रीका में होता है।
4. कोकोआ के वृक्ष 200 साल तक जी सकते हैं। पर ये पेड़ एक अच्छी चॉकलेट के लायक कोको बीजों का उत्पादन 25 साल तक ही करते हैं।
5. सभी कोकोआ पेड़ सालाना लगभग 2,500 बीजों का उत्पादन करता है। यह बीजों का उत्पादन चार से पाँच साल की आयु में शुरू करता है।
6. कोको के बीजों में 300 प्रकार के प्राकृतिक फ्लेवर और 400 प्रकार की अलग-अलग सुगंध होती है।
7. एक किलो chocolate बनाने के लिए लगभग 800 कोको बीजों की आवश्यकता पड़ती है।
चॉकलेट और इतिहास
8. प्राचीन माया सभ्यता में कोको की अच्छी फसल के लिए एक मनुष्य की बली चढ़ाई जाती थी। आम तौर पर एक कैदी को चॉकलेट का कप पिलाने के बाद हलाल कर दिया जाता था।
9. माया सभ्यता के लोग शादी की और अन्य रस्मों में Chocolate का उपयोग करते थे। जब उनका राजा मर जाता था तो वो उसकी कब्र में Chocolate के बड़े बड़े कप रख देते थे।
10. दूसरे महायुद्ध के दौरान जर्मन वैज्ञानिकों ने तो एक ऐसा Chocolate cover बनाया था जिसे कि एक Steel Bomb पर लपेटा जा सके। अगर Chocolate के कवर से एक टुकड़ा कटता तो सात सैंकेड़ बाद वह फट जाता था।
11. Chocolate बनाने की सबसे पहली मशीन 1780 ईस्वी में Spain के बार्सिलोना में बनी थी।
12. England में चॉकलेट 1650 में पहुँचा था और एक अंग्रेजी कंपनी ने सबसे पहला Chocolate Bar 1842 में खोला था।
चॉकलेट और हमारा शरीर
13. कुछ लोग कहते हैं कि chocolate खाने से मुँहासे निकलते है मगर researches में ऐसा कुछ भी साबित नही हुआ है। उल्टा ये बात पता चली है कि chocolate में मौजूद flavonoids Ultra Vilot विकिरणों को सौखते है। जिससे चमड़ी में खून का प्रवाह बढ़ता है, जो कि हमारे लिए अच्छा है।
14. जो लोग अपने आप को उदास महसूस करते है वो सामान्य से 55% ज्यादा चॉकलेट खा जाते है।
15. इंडियाना(अमेरिका का एक राज्य) में हुए एक अध्ययन में पता चला है कि जिन cyclists(साइकिल चलाने वाले खिलाड़ी) ने खेल के मध्य समय में milk chocolate पिया उन्होंने दूसरे sports drinks पीने वाले खिलाड़ियों से ज्यादा score किए थे।
16. चॉकलेट एकलौता ऐसा खाने वाला पदार्थ है जिसका पिघलाव दर्जा मनुष्य के शरीर से कम है। यदि आप की ज़ुबान पर एक Chocolate का टुकड़ा रख दिया जाए तो वह पिघलना शुरू कर देगा।
17. चॉकलेट की एक चिप खाने से व्यक्ति में 150 मीटर तक चलने की उर्जा आ जाती है।
18. Research से पता चला है कि Dark Chocolate खाने से दिमाग के काम करने की शक्ति बढ़ जाती। Dark Chocolate वह चॉकलेट होती है जिसमें कोको की मात्रा 60% तक होती है।
19. Dark Chocolate खाने से आँखों की क्षमता भी बढ़ती है ।
20. 10 ग्राम डार्क चॉकलेट से ब्लड प्रेशर पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ता है।
21. क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट खाकर आप अपनी सेक्स लाइफ को अच्छी बना सकते हैं। चॉकलेट खाने के 6 घंटे बाद सेक्स क्षमता बढ़ जाती है।
22. रिसर्च में यह बात सामने आई है कि एक चॉकलेट खाने से वजन बढ़ाने वाले भोजन की इच्छा में कमी होती है, जिससे आपका वजन नियंत्रित रहता है।
23. एक ऐसी “गोली(Pill)” भी है जो आपके पाद की Smell को बिल्कुल चाॅकलेट की Smell जैसी बना देती है।
24. ध्यान रखिए! ज्यादा चॉकलेट खाना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आप नपुंसक बन सकते है और आपके दाँत भी खराब हो सकते हैं।
चॉकलेट से जुड़ी अन्य मज़ेदार बातें – Chocolate Facts in Hindi
25. एक रिपोर्ट के अनुसार 2010 में चॉकलेट का बाजार 4244 करोड़ था जो कि 2016 में 5014 करोड़ का हो जाएगा।
26. अमेरिकी चॉकलेट निर्माता हर दिन दूध वाली chocolate बनाने के लिए 15 लाख 88 हजार किलो दूध का उपयोग करते हैं।
27. Chocolate industry बहुत बड़ी है और लगभग चार से पाँच करोड़ लोग इसी industry में काम करके अपनी रोजी चलाते है।
28. Switzerland के लोग औसतन 8.5 किलो चॉकलेट सालाना खाते है जो सबसे अधिक है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया(8 किलो) और Ireland(7.5 किलो) का नम्बर आता है। अमरीका 11 वे स्थान पर ही रह जाता है।
29. दुनिया के 40% बादामों का उपयोग Chocolate उत्पादों में होता है।
30. चॉकलेट के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर करने के लिए हर साल 7 जुलाई को अमेरिका में “Chocolate Day” मनाया जाता है।
31. अगर चॅाकलेट कुत्ते को खिला दी जाए तो वह मर जाएगा। यह उसके दिल और नाडी मंडल पर प्रभाव डालती है।
32. आपको ये जानकर हैरानी होगी की आलू के चिप्स Milk Chocolate में डुबोए जाते है।
33. युरोप के बेल्जियम देश को चॉकलेट के मामले में धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां चॉकलेट की 2 हजार से भी ज़्यादा दुकानें हैं।
Neeraj says
thanks for giving me knowledge and i like so much chocolate
Tarun boxer says
Sir dark chocolate ka koi native part h jo ki sports man k liye nuksaan pahucha skta h
Sahil kumar says
किसी भी चीज़ की अति, यानि कि ज्यादा खाना नुकसान ही पहुचाता है। लेकिन सीमित मात्रा में खाने से कुछ नहीं होता।
amrit says
Respected sir/madem ma choklate factory kholna chata hu kay aap meri koi madat kar saktha ha
Sahil kumar says
No Bhai.
Siddharth Rajawat says
Hi friends my name is Siddharth Rajawat ..I lives in Ayana ‘ Muradganj. Utter Pradesh …..I m big fan of Rochak com it is very knowledgeable thing …..i love it so much …..and I wait daily for the msg of Rochak com ……..I likes it so much
Thanks Rochak for giving such facts …….
Sahil kumar says
Thanks Bhai for a Positive comment.