
हाथी ज़मीन पर रहने वाला सबसे बड़ा जानवर है । यह सबसे बड़ा जानवर ही नही है बल्कि इसकी कई और भी विशेषताएँ है जो आपको जाननी चाहिएं-
हाथी की 35 विशेषताएँ – Facts About Elephants in Hindi
1. हाथी लेट कर नही बल्कि खड़े होकर ही सोते हैं।
2. हाथियों में यौन अवस्था(सेक्स करने की उम्र) आमतौर पर 13 जा 14 साल की आयु में आ जाती है।
3. एक हाथी पानी की गंध को 4.5 किलोमीटर की दुरी से सूंघ सकता है।
4. हाथी दिन में बहुत कम सोते हैं। बस ज्यादा से ज्यादा 4 घंटे।
5. हाथी एक एकलौता जानवर है जो कि कूद नही सकता और जिसके चार घुटने होते है।
6. हर हाथी की गरज़ भी हम मनुष्यों की आवाज की तरह भिन्न होती है।
7. अगर किसी हाथी को कोई चोट लगती है तो दूसरा हाथी उसकी सहायता ज़रूर करता है।
8. अगर किसी झुंड का एक हाथी मर जाए तो सारा झुंड अजीब-अजीब तरह से गरज़ कर शौक मनाता है।
9. हाथी साफ सुथरा रहना पसंद करते हैं और हर रोज नहाते हैं।
10. हाथी अपनी सूँढ से एक फर्स पर गिरा छोटा सा सिक्का भी उठा सकते हैं। हाथी अपनी सूंड से ब्रश को पकड़ कर कलाकारी भी कर सकते हैं।
11. अब तक दुनिया में प्राप्त हुए भिन्न जीवाश्मों से पता चला है कि आज से 5 करोड़ साल पहले हाथियों की करीब 170 प्रजातीयां विकसित थी। यह जीवाश्म ऑस्ट्रेलिया और अंर्टाकटिका को छोड़ सभी महाद्वीपों में पाए गए हैं।
12. मादा हाथी हर 4 साल में एक बच्चे को ज़रूर जन्म देती है। इसका गर्भ काल औसतन 22 महीने तक का होता है। 1% मामलों में जुड़वाँ बच्चे जन्म लेते हैं। नव जन्मे हाथी की लम्बाई लगभग 83 सेंटीमीटर और वजन 112 किलो तक का होता है।
13. अफरीकी मादा हाथियों का गर्भकाल 22 महीने का होता है।
14. इतने बड़े कान होने के बाद बावजूद भी हाथी की सुनने की क्षमता कम होती है।
15. अफरीकन हाथीयों के कान भारतीय हाथियों से बड़े होते हैं।
16. आपने हमेशा देखा होगा कि हाथी दिन भर अपने कान हिलाता रहता है, क्या आपने कभी सोचा कि ऐसा क्यों? असल में हाथी अपने विशालकाय शरीर की गर्मी को कानों के जरिए बाहर छोड़ता है। यह काम हाथी के कानों की कोशिकाएं करती हैं। यही कारण है कि अफ्रीका के हाथियों के कान बहुत बड़े होते हैं, क्योंकि वहां गर्मी ज्यादा पड़ती है।
17. जवान अफरीकन हाथी का वजन लगभग 6,160 किलोग्राम तक होता है और भारतीय हाथीयों का 5000 किलोग्राम तक।
18. हाथियों का जीवन काल औसतन हम मनुष्यों की तरह 70 साल तक का ही होता है।
19. हाथी आमतौर पर 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलते हैं।
20. हाथी लंबे समय तक पानी में तैर सकते हैं।
21. हाथी दिन के 16 घंटे सिर्फ खाने में ही बिता देते हैं।
22. हाथी लगभग एक दिन में 120 किलो तक भोजन खा जाते हैं।
23. मादा हाथी बहुत बड़े झुंड़ों में रहते हैं जिन का नेतृत्व एक बूढ़ी मादा हाथी करती है।
24. नर हाथी 12 से 15 साल की आयु के बीच झुंड़ छोड़ देते हैं।
25. जानवरों में हाथीओं का दिमाग सबसे बड़ा होता है।
26. एक हाथी का बच्चा अकसर आराम के लिए अपनी सूँड चुसता है।
27. हाथी भी मनुष्यों की तरह Right जा left handed होते हैं।
28. एक हाथी की चमडी लगभग एक इंच तक मोटी होती हैं।
29. हाथी की सुँड ऊपरी होंठ और नाक से जुड़ी होती है।
30. हाथी के दाँत उसके जीवन काल के दौरान बढ़ते रहते हैं।
31. हाथी अपने पैरों का उपयोग सुनने के लिए भी करते हैं। जब हाथी चलते हैं तो जमीन में एक विशेष प्रकार का कंपन पैदा होता है। इस कंपन से हाथी दूसरे हाथियों के बारे में जान लेते हैं।
33. रेलवे की शुरुआत में ट्रेन के डिब्बे को धकेलने, उठाने व माल ढ़ोने के लिए क्रेन की जगह हाथी का इस्तेमाल किया जाता था।
33. शेर को भले ही जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन वह हाथी से पंगा लेने से हमेशा बचता है।
34. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में हर साल करीब 500 लोग हाथियों की वजह से मारे जाते हैं।
35. पूरी दुनिया में हाथियों की जनसंख्या 4,50,000 के आसपास है। इनमें से लगभग 40,000 एशिया जबकि बाकी के अफ्रीका में रहते हैं।
Dr. D. K, prajapati says
Elephants is behavior different in also these elephant is surrounding in covered.
Hasan Haider says
Sahil jee ye batao ke hathe k body Mey khoon ke matra ketne hoti hai
Sahil kumar says
13 to 18 gram Hasan ji.
Dilsad says
mrsahil. hathi har cheej do guna badi dekta hai yani 6feet ka insaan 12feet ka
Sahil kumar says
असल में उस हिसाब से नही दिलशाद जी, जिस हिसाब से हम समझ रहे हैं। हाथी को 1 फुट भी दो के बराबर लगेगा। इसे आप इस तरह से समझ सकते है – जैसे कि नज़र के ज्यादा नंबर का चश्मा लगाने पर हमे हर चीज़ बड़ी दिखाई देती है, लेकिन हम जब उसे उठाकर कुछ काम करते है तो उसी तरह से उससे व्यवहार करते है जैसे कि बिना चश्मा लगाकर।
lokendra singh says
Dinesh je point no 7 सही हे हाथी के चोट लगने पर
दुसरा हाथी उसकी सहायता करता हे पर वो घायल हाथी उसका पतिधवधि(oopiset fighter) नही होना चाहिए।
Dinesh says
साहिल जी।
बहुत अच्छी जानकारी है। धन्यवाद। हाथी आपस में लड़ते भी हैं, जिनके कई वीडियो आपको यू-ट्यूब पर मिल जायेंगे। एक वीडियों का लिंक मैं संलग्न करने का प्रयास कर रहा था किन्तु हुआ नहीं।