नॉर्वे यूरोप महाद्वीप के उत्तर में स्थित एक देश है। पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव के पास स्थित होने के कारण यह देश बहुत ठंडा है और बर्फीली पहाड़ियों और ग्लेशियरों से भरा पड़ा है। आइए आपको इस देश के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताते हैं-
[table]
Country,Kingdom of Norway
Capital,Oslo (ओस्लो)
Official Language,Norwegian
Area,3’85`178 km²
Population, 53’55’000 (2018)
Population Density,15/km²
Phone Code,+47
Currency,Norwegian Krone (NOK)
Internet TLD,.no
[/table]
नॉर्वे देश से जुड़े 28 रोचक तथ्य, यहां आधी रात को सूरज निकलता है!
1. नॉर्वे की जेलों में कैदियों को इंटरनेट की सुविधा मिलती है। राजधानी ओस्लो के तट से करीब 75 किलोमीटर दूर एक द्वीप पर बैस्ट्वॉय जेल (Bastoy Prison) है। यहां रहने वाले अपराधियों पर मर्डर, रेप और स्मगलिंग के मुकदमे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यहां के अपराधियों के लिए यह द्वीप एक छुट्टी मनाने की जगह है। इस जेल में कैदियों को लगभग हर तरह के काम करने की छूट होती है जो वह करना चाहते हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि नॉर्वे सरकार का कहना है अपराध सुधारने का प्रयास पहले दिन से ही होना चाहिए।
2. इस देश के नागरिक दुनिया के किसी भी दूसरे देश के मुकाबले ज्यादा किताबें पढ़ते हैं, और वे हर साल औसतन 500 क्रोनर (पाँच हज़ार रुपए) किताबों पर खर्च करते हैं।
3. अगर आप नॉर्वे में कोई अच्छी किताब लिखते है, तो सरकार उसकी 1000 Copies ख्रीद लेती है तांकि उसे देश भर की लाइब्रेरियों में रखा जा सके। यहां हर साल दो हज़ार से ज्यादा किताबें प्रकाशित होती हैं।
4. इस देश में 12 साल से कम बच्चों के लिए कोई विज्ञापन बनाना गैरकानूनी है।
5. Norway में पुरुषों के लिए दो नाम बहुत popular हैं – Odd और Even.
6. नॉर्वे में एक Town है जिसका नाम है – Hell, यानि कि ‘नरक’ ।
7. नॉर्वे में 17 मई का दिन राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1814 ईसवी में नॉर्वे का संविधान बना था। देश के संसद को ‘स्टोरटिंग’ कहा जाता है जिसके सदस्य हर चार साल बाद चुने जाते हैं।
8. नॉर्वे में 872 ईस्वी से ही राजवंश की परंपरा चली आ रही है। यहां के वर्तमान राजा ‘हेराल्ड पांचवें’ है जो 1991 में अपने पिता ‘ओलाव पांचवें’ की मृत्यु के बाद से इस पद पर आसीन हैं।
9. किंग हेराल्ड के बारे में एक बेहद दिलचस्प बात है। उन्होंने ने तय किया था कि वह कभी शादी नहीं करेंगे अगर उनकी शादी उससे नहीं हुई जिससे वो प्यार करते हैं। वो एक कपड़े के व्यापारी की बेटी से प्यार करते थे। नॉर्वे सरकार की मदद से उनकी शादी उस लड़की से हो पाई। वो लड़की Sonja Haraldsen है जो अब नॉर्वे की रानी है।
10. नॉर्वे के स्वर्गीय राजा ओलाव पांचवे (1903-1991) public transportation का इस्तेमाल करते थे और टिकटों के पैसे भी खुद ही देते थे। ओलाव पांचवें एक सक्रिय नाविक थे और इन्होंने 1928 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक भी जीता था।
11. Norway को यहां के लोग Nordweg कहते है जिसका अर्थ है – Northern Way (उत्तरी रास्ता)।
12. स्वीडन और नॉर्वे 1814 से 1905 तक एक ही देश थे। 1905 में स्वीडन नॉर्वे से अलग हो गया था।
13. 2013 के वैश्विक शांति सूचकांक में नॉर्वे दुनिया के सबसे शांतिप्रिय देशों में से एक था, जिसकी रैंकिंग 162 देशों में से 11 थी।
14. 2017 में नॉर्वे पहला ऐसा देश बना जिसने FM radio को पूरी तरह से बंद कर दिया।
15. साल 2008 में नॉर्वे में एक पेंगुइन को ‘नाइट’ की उपाधि दी गई थी। उस पेंगुइन का नाम ‘निल्स ओलाव’ (Nils Olav) था और उसे यह उपाधि सेना में काम करने के लिए दी गई थी।
16. दूसरे विश्व युद्ध के बाद Norway में सिर्फ 10 पुलिसवालों की हत्या हुई है।
17. दूसरे विश्व युद्ध के बाद जिन देशों ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की थी, उनमें नॉर्वे की भी मुख्य भूमिका थी। संयुक्त राष्ट्र के पहले महासचिव नॉर्वे के ‘ट्रीगवी लाई’ (Trygve Lie) थे।
18. नॉर्वे में आप अपने कुत्ते को बांध कर नहीं सकते, ऐसा करना यहां गैरकानूनी है। केवल जरूरी परिस्थितियों में आप कुत्ते को बांध सकते हैं।
19. साल 2011 में नॉर्वे मे मक्खन (butter) की बहुत कमी हो गई थी। यह पर 250 ग्राम मक्खन की कीमत 50 अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गई थी।
20. 1999 में नॉर्वे के सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिका के एक drug smuggler को शरण देने का फैसला किया क्योंकि उनके अनुसार अमेरिका के जेल मानवों के रहने लायक नहीं है।
21. नॉर्वे जलवायु परिवर्तन से सबसे कम प्रभावित देश है।
22. Norway की तटरेखा लगभग 1,01,388 किलोमीटर लंबी है जो कि पृथ्वी के ढाई चक्कर लगाने के बराबर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नॉर्वे के पास 50 हज़ार से ज्यादा द्वीप हैं और इसके मुख्य भाग का तट काफी कटा-फटा हुआ है।
23. इस देश में कोई भी व्यक्ति अपनी कमाई को छुपा नहीं सकता। यहां का टैक्स डिपार्टमेंट हर नागरिक की कमाई को अपनी वेबसाइट पर डाल देता है ताकि उसे हर कोई देख सके।
24. नॉर्वे में अगर आप कोई कत्ल कर दें तो आपको शायद फांसी नहीं होगी क्योंकि यहां सबसे बड़ी सज़ा बस 21 साल की कैद है। यहा पर सारी उम्र कैद रहने की सज़ा को 1971 में खत्म कर दिया गया था।
25. अगर नॉर्वे में आप अपने घर में टीवी रखते हैं तो आपको उसका सालाना लाइसेंसिंग फीस देनी होती हैं, जो की लगभग 24 हज़ार हैं।
26. नार्वे में कुल कारों में 53% और नीदरलैंड्स में 55% इलेक्ट्रिक हैं।
27. नॉर्वे डे एंड नाईट : नॉर्वे देश के उत्तरी भाग में मई से जुलाई तक लगभग 76 दिनों तक सूरज कभी नहीं डूबता है। यहां रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज छिपता है और महज 40 मिनट के अंतराल पर उग आता है। ये घटना नॉर्वे के उत्तरी छोर पर मौजूद हैमफेस्ट (Hammerfest) शहर में होती है।
28. नार्वे की लगभग 75% आबादी ईसाई धर्म के अलग-अलग फिर्को को मानती है। तो वहीं 20% आबादी किसी भी धर्म से नहीं जुड़ी हुई। अन्य प्रमुख वैश्विक धर्मों में से इस्लाम को मानने वाले लोगों की संख्या यहां पर 3.41%, बौद्ध धर्म को मानने वालों की 0.40% और हिन्दू धर्म को मानने वालों की 0.21% है।
जरूर पढ़ें- नॉर्वे देश का इतिहास | Norway History in Hindi
More Countries Facts in Hindi
- क्यूबा देश से जुड़े 19 रोचक तथ्य
- फिलीपींस देश से जुड़े 15 रोचक तथ्य
- ऑस्ट्रेलिया देश की 33 मज़ेदार जानकारियां
Note : अगर आपके पास Norway से जुड़ी और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट मैं लिखे हम इसे Update करते रहेंगे।
Sunil kumar says
Sir apke द्वारा bahut अच्छी jankari प्राप्त हुई thanks❤
Govind rajpoot says
Bahut hi Rochak jankariyan aapke dwara prastut ki Gai hai sar iske liye aapko bahut bahut dhanyvad aur kuchh nai jankari prapt hongi to aapko avgat karaya jaega
Sahil kumar says
धन्यवाद गोविंद राजपूत जी।
Sanjay Gupta says
nagrikta kaise milegi
Pawan says
Yes. If you want plz contact me. ,,82877
Dhanshree Jumbad says
Thank you sir ji aapne diyi hui jankari bahut hii acchi lagi…
Ramavatar Chauhan says
This information about Norway country is really amazing. I will try to go Norway in future as traveller
Thanks a lot sir to provide it
madhvi singh says
bhut hi accha h yeh i wish i will be stay there in future…i luved this place…….
Sanjay gupta says
Norway me work visa milta hài kya
kishan singh says
namaste sir
sir norway main male ke jo 2 name jyada popular hain -odd and even
wo kyun hain ,,,,,,,,,,,,,,plz reply me ,,thank you sir
Sahil kumar says
किशन सिंह जी, इसकी वजह यह है कि उनकी भाषा अंग्रेजी नहीं है। जिससे उन्हें यह नाम अजीब नहीं लगते हैं।
Tushar Lokhil says
Sir Kya aap YouTuber hai? Aur agar ho to aapki channel ki link mujhe please bhejiyenga.thank you for this great knowledge.
Sahil kumar says
Tushar ji, abhi YouTube par kuch khas kaam nahi karte hain.
M.k.jain says
सर
हेम्फेस्त शहर को छोड़के बकी पूरे देश नॉर्वे में दिन रात 12 12 घण्टे होते हे क्या ?
Sahil kumar says
उत्तर में इसके आसपास के इलाकों को छोड़कर मध्य और दक्षिण की तरफ नहीं।
Sunnyvarman says
Hell town ko narak kuy kahty hai
Sahil kumar says
क्योंकि कि अंग्रेजी में hell का मतलब नर्क ही होता है।
Swati singh says
Norway me 1971 me fashi ki sjaa ko kyu htaa diya gya hai ise apraadh ke anusaar rakhna chahiye tha ,” thanks Sir
Sahil kumar says
स्वति जी क्योंकि कुछ देशों के लोगों की सोच इतनी ज्यादा आगे पहुँच गई है कि वहां पर ऐसे अपराध होते ही नहीं कि जिन की सजा फांसी हो।
Arshad shaikh says
hello sahil kumar ! aapn jo baatein batai woh bohot hi achhi hain. par meri samajh mein yeh nahin aa raha ki bastoy prison mein logon (jo ki kaidi hain) ko kis-kis tarah ke kaam karne ki aazadi hai? aur sarkar ka manna kya hai is tarah ki aazadi ke baare mein?
Sahil kumar says
वो लोग थोड़े खुले विचारों के हैं।
Satyendra Pandey says
नमस्ते सर!
सूर्य की इस तर्ज से आक्रमकता से क्या वहां के जनजीवन पर प्रभाव पड़ता है मतलब वहां की दिनचर्या कैसे होती होगी?
Sahil kumar says
कहां की दिनचर्या सत्येंद्र जी।
दीप्ति बिष्ट says
सर आपने यह बोला है कि नार्वे देश के उत्तरी भाग में मई से जुलाई तक लगभग 76 दिनों तक सूरज कभी नहीं डूबता है यहां रात 12:43 पर सूरज छिपता है और वह 40 मिनट के अंतराल पर उग जाता है तो ऐसा क्यों होता है आप मुझे प्लीज इसका आंसर दीजिए।
धन्यवाद।
Sahil kumar says
क्योंकि वो भाग पृथ्वी के साढ़े 23 डिग्री घूमा होने के कारण सूर्य के सामने बहुत कम आता है।
Sky gold says
नॉर्वो जो उत्तरी ध्रुव पर बसा है,और जब पृथ्वी घुमता है तो नॉर्वो अपने स्थान पर ही घुमता है कोई दुरी तय नही तय कारता है इसी लिए
PRAVEEN CHAUDHARY says
श्रीमान साहिल कुमार जी नमस्ते, उपरोक्त आपके द्वारा दी गई जानकारी बहुत अच्छी लगी, इसके लिए आपका आभार. आशा करता हुँ, आगे भी आप एसे ही अच्छी से अच्छी जानकारी शेयर करते रहे.
श्रीमान मेरा एक पृशन है आपसे, आपने जो उपरोक्त Point No-20 में जानकारी दी है, – नार्वे डे एंड नाइट, आपने बताया कि वहाँ पर सूरज महज़ 40 mint. के अन्तराल के बाद पुनः निकल जाता है, ठीक है……!!!
श्रीमान मेरा पृ्शन यह है क्या ऐसा उस पुरे देश में होता है. मेरा मतलब क्या जो उस देश के उतरी गोलादॄॆ में होता है क्या वही दक्षिणी गौलादॄॆ में भी होता है….?
अगर दक्षिणी गौलादॄॆ में कुछ अलग है तो कृपया कर उसका समय बताए..?? कि वहाँ पर कितने समय के लिए सूर्य छिपता है…???
धन्यवाद..
प्रवीण चौधरी ।
Sahil kumar says
नमस्ते प्रवीण जी।
ये घटना नॉर्वे के उत्तरी छोर पर मौजूद हैमफेस्ट (Hammerfest) शहर में होती है।
Shyama says
Impressive facts……..thank a lot for creating this page
Dilaversinh says
Sab se jyada internet ki speed milti he, world me sabse sukhi country he, Human development report me world me fast
md danish says
Norway me do mahine ek din hota hai
Shailesh Chaudhary says
Ghana ke bare me kuch Bataye aur sath me Amazon Forest ke bare me vistar se bataye s
laxman garg says
amazing facts.