सेब दुनिया में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है। रिसर्च से पता चला है कि मनुष्य ने आज से 8000 साल पहले सेब को ख़ाना शुरू किया और अपने गज़ब के स्वाद के कारण यह जल्द ही लोकप्रिय होना शुरू हो गया।
सेब अपने स्वाद के लिए ही नही बल्कि अपने helth benifites के कारण भी एक अच्छा फल माना जाता है। अंग्रेज़ी में एक कहावत है – “An apple a day keeps a doctor away.” अर्थात् हर रोज़ एक सेब खाओ और डॉक्टर दूर भगाओ।
आइए आपको सेब से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ और इसे खाने से होने वाले फ़ायदों के बारे में बताते हैं –
सेब के बारे में 20 रोचक तथ्य – About Apple Fruit In Hindi
1. माना जाता है कि सेब की उत्पत्ति मध्य एशिया के देश कज़ाख़िस्तान की जंगली पहाड़ियों में हुई थी और वहीं से सेब बाकी की दुनिया में पहुँचा। सिकंदर जब मध्य एशिया आया तब उसने इस फल के बारे में जाना और उसी के जरिए सेब यूरोप समेत बाकी संसार में लोकप्रिय हुआ।
2. इंग्लैंड के नॉर्स में रहने वाले लोग सेब को देवताओं द्वारा दिया गया उपहार मानते थे। वहां की कुछ प्राचीन क़ब्रों में इसे पाया गया है जो कि एक प्रतीक के रूप में मिट्टी जा पत्थर के बनाए गए थे।
3. संसार में लगभग 7500 किस्मों के सेब पाए जाते हैं। इसका मतलब है कि अगर आप एक दिन में एक किस्म के सेब खाएं तो सभी किस्म के सेब खाने में आपको 20 साल लग जाएंगे।
4. अगर आप किसी ताज़े सेब को पानी में रखते है तो वह तैरने लगेगा। इसका कारण है कि सेब में 25% पानी होता है।
5. एक सेब का पेड़ 4 से 5 साल की उम्र में फल देना शुरू करता है और वह 100 साल तक जिंदा रह सकता है।
6. एक औसतन सेब में 80 कैलोरी उर्जा होती है।
7. सेब का उत्पादन करने वाले शीर्ष पांच देश चीन, अमेरिका, तुर्की, पोलैंड और इटली हैं।
8. साल 2013 में पूरी दुनिया मे आठ करोड़ टन सेब पैदा हुआ था। इसमें से आधा तो केवल चीन में पैदा किया गया।
9. एक सेब में औसतन 10 बीज़ होते हैं।
10. Apple का वैज्ञानिक नाम मलुस डोमेस्टिका (Malus Domestica) है।
11. एनीमिया भगाए – एनीमिया एक ऐसी बिमारी है जो आयरन (लोहे) की कमी के कारण होती है। सेब में बहुत अच्छी मात्रा में आयरन होता है और प्रतिदिन 2 से 3 सेब खाने से यह बीमारी दूर हो जाती है।
12. कोलेस्टरॉल में कमी – सेब में पाया जाने वाला फाइबर कोलेस्टरॉल को कम करता है।
13. डायबिटीज़ से बचाव – सेब में पाया जाने वाला पेकटिन (Pectin) डायबिटीज़ (मधुमेह) से बचाता है।
14. सेब का लगातार उपयोग करने से शरीर से जहरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
15. पका हुआ सेब खाने से अच्छी नींद आती है।
16. सेब के सेवन से जोड़ों के दर्द को दूर करने में सहायता मिलती है।
17. सेब वज़न को नियंत्रित करता है और मोटापे में कमी आती है।
18. रोज़ाना सेब खाने से लिवर (जिगर) मज़बूत होता है।
19. सेब से छोटों – बड़ों को अक्सर होने वाली दस्त और कब्ज़ से मुक्ती मिलती है।
20. सेब का सेवन करना दिल के लिए बहुत अच्छा होता है।
Amit says
Give me apple All 7500 varieties name and give some more information for apple and. How to grow aple and mangment and a aple purn information
Aryan rajak says
Apne btaya ki andda me100% protein pays Jaya h par andda sakahari h ya masahari
Sahil kumar says
अगर आप शुद्ध शाकाहारी हैं, तो अंडा आपके लिए मासाहारी ही होगा।
amit says
uper likha h apple 8000 BC me aya
but hm history me hadpa 2300BC she pdte h
wha to apple ki koi jankari nhi h
Sahil kumar says
जिस क्षेत्र में हडप्पा बसी हुई थी, उस क्षेत्र में सेब नही उगते थे।
Aman kumar says
Hi Indian Army ke bare me kuch bataiye aur pm aur president ke bare me bhi
Neha tripathi says
Plz fruit disease ki information bhi de
Anonymous says
very nice important point thanks
Deepak singh says
Very important tips for human being
Sankrit Singh says
Apka post afi usefull hai mr. Sahil. Thanks